अपडेटेड 13 November 2025 at 21:41 IST

Bihar Election Result: 'नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री', चुनाव परिणाम से पहले ही JDU का बड़ा दावा, दनादन X पर डाले पोस्ट

Bihar Election Result: बिहार की राजनीति में हलचल मच गई कि फिर से सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार आने वाले हैं। एग्जिट पोल में मिलते बहुमत से जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) पार्टी गदगद नजर आ रही है। X पर कई पोस्ट डालें।

Follow :  
×

Share


चुनाव परिणाम से पहले ही JDU का बड़ा दावा | Image: Narendra Modi/YouTube

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव 11 नवम्बर को ही संपन्न हो चुका है। बिहार चुनाव में कुल मिलाकर 66 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज हुई, जिसे ऐतिहासिक विधानसभा चुनाव बताया जा रहा है। चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवम्बर यानी कल आने वाले नतीजे पर है। कल 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

बिहार चुनाव का परिणाम जो भी आए, लेकिन उसके पहले ही कई Exit Poll ने महागठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। कई Exit Poll में नीतीश कुमार वाले NDA को बहुमत मिल रहा है। जैसे-Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीट, तो महागठबंधन को सिर्फ 100-108 सीटें ही आ रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल मच गई कि फिर से सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार आने वाले हैं। एग्जिट पोल में मिलते बहुमत से जनता दल यूनाइटेड (JDU) गदगद नजर आ रही है। एग्जिट पोल में मिलते बढ़त के बाद JDU दनादन X पर जीत की पोस्ट डाल रहे हैं।

'बिहार फिर विकास की नई उड़ान भरेगा'

जनता दल (यूनाइटेड) ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि 'बिहार कल से फिर विकास की नई उड़ान भरेगा। आगे इसी पोस्ट में लिखा है कि 'बिहार और बिहारवासियों का मान-सम्मान बढ़ाने वाले नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है।' बिहार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा।'

'बुजुर्गों ने फिर दिया नीतीश कुमार को आशीर्वाद'

एक आने पोस्ट में लिखा गया है कि 'बिहार के बुजुर्गों लोगों ने एक बार फिर नीतीश कुमार को अपना आशीर्वाद दिया है, क्योंकि वो हर बुजुर्ग के आत्मसम्मान, सम्मानजनक जीवन की गारंटी हैं और उनके साथ बिहार फिर से आगे बढ़ेगा। एक पोस्ट में बिहार की बेटियों को भी साथ देने के लिए शुक्रिया जताया गया है।

'महिलाओं ने एक बार फिर नीतीश कुमार को चुना'

जनता दल (यूनाइटेड) ने X पर पोस्ट डालते लिखा है 'महिलाओं ने फिर भरोसा जताया है और आत्मनिर्भर बनाया। आगे इसी पोस्ट में लिखा है कि 'महिलाओं ने फिर से नीतीश कुमार को चुना है, क्योंकि आत्मसम्मान, सुरक्षा और उत्थान की गारंटी देते हैं नीतीश कुमार।'

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: रिजल्ट से पहले तेजस्वी को क्यों सता रहा डर? उम्मीदवारों के साथ बैठक कर दिए ये निर्देश, कहा- बिहार और बिहारी लोग...

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 21:41 IST