Bihar Election: सीट बंटवारे से नाराज हैं Nitish Kumar! NDA में फिर होगा सीट शेयरिंग फार्मूले पर विचार?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए के सीट फॉर्मूले से खुश नहीं हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गया है। अब जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए के सीट फॉर्मूले से खुश नहीं हैं। वहीं, इस बात की भी चर्चा चल रही है कि सीट शेयरिंग फार्मूले पर फिर से विचार किया जा सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने सीट बंटवारे की घोषणा तो कर दी। मगर सीट शेयरिंग को लेकर अंदर की नाराजगी अब खुलकर बाहर आने लगी है। मांझी और कुशवाहा ने अपना दर्द पहले ही बता दिया था। अब JDU की ओर से भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटोंं के बंटवारे से असंतुष्ट हैं। जदयू ने इन सीटों पर बीजेपी से फिर विचार करने की मांग की है।
इन सीटों पर नीतीश की नराजगी की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने JDU के लिए 109 सीटों की मांग की थी। मगर BJP और JDU दोनों के खाते में 101-101 सीटें गई। अब नीतीश खासकर 9 सीटों के बंटवारे से बेहद नाराज हैं, जिनमें नालंदा, सोनवर्षा और सहरसा जैसी सीटें हैं, जो चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को दे दी गई हैं। सोनवर्षा की सीट चिराग पासवान की पार्टी दो दिये जाने से नीतीश खासे गुस्से में हैं। बता दें कि इस सीट पर वर्तमान में विधायक JDU के रत्नेश सदा हैं जो नीतीश कैबिनेट के मंत्री भी हैं।
पटना जा सकते हैं अमित शाह
नीतीश कुमार की नाराजगी इस बात को लेकर है कि JDU कोटे की सीटें चिराग को क्यों दिया गया? सूत्रों के मुताबिक, नीतीश ने BJP से 9 सीटों पर फिर विचार करने को कहा। सियासी गलियारे से यह भी खबर आ रही है कि विवाद को शांत करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह पटना जा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
संजय झा के आवास पर मैराथन बैठक
इस विवाद के बाद संजय झा के आवास पर देर रात तक जदयू और बीजेपी नेताओं की मैराथन बैठक चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के लिए बिहार में JDU का साथ अहम है और इस विवाद को जल्द सुलझाना जरूरी है। अमित शाह के संभावित दौरे को लेकर सभी की नजरें टिकी हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 09:27 IST