Bihar : मुकेश सहनी होंगे महागठबंधन के डिप्टी CM फेस, अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की आधिकारिक घोषणा
Bihar Election: बिहार का चुनावी माहौल एकदम गरम हो चूका है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Election: बिहार का चुनावी माहौल एकदम गरम हो चूका है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार महागठबंधन ने मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। महागठबंधन बैठक में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। वहीं बैठक में विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का चेहरा घोषित किया गया है। हालांकि, महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने भी कहा है कि सत्ता में आने के बाद अन्य भी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेस में दौरान कांग्रेस के वरिष्ट नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आगे गहलोत ने कहा कि 'बिहार विधान सभा का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और सत्ता में आने के बाद वही मुख्यमंत्री भी होंगे'। काफी दिनों से महागठबंधन में चल रही है उधल-उथल के बीच मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद के लिए अब मुहर लग गई है।
डिप्टी CM बनूंगा- मुकेश सहनी
डिप्टी CM बनने की दावेदारी को लेकर मुकेश सहनी से कुछ दिन पहले ही एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'कि शुभ-शुभ बोलिए, हम ही सरकार बनाएंगे और मैं ही डिप्टी सीएम बनूंगा'। इस दावेदारी के बाद बिहार के राजनीति में हलचल तेज हो गई थी, लेकिन अब इस पद के लिए मुहर लग गई है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 23 October 2025 at 12:37 IST