LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 15:02 IST

Bihar Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज की 4 सीटों पर कांटे की टक्कर, जानें कौन कहां से आगे

Kishanganj Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। किशनगंज जिले की बात करें तो इसमें कुल 4 विधानसभा सीटें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन है। यहां कैसा रहा चुनाव परिणाम?

Follow :  
×

Share


Kishanganj Election Result 2025 LIVE | Image: Republic

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं किशनगंज जिले की बात करें तो इसमें कुल 4 विधानसभा सीटें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन है। यहां जानें कैसा रहा चुनाव परिणाम?

  • Listen to this article
14 November 2025 at 10:23 IST

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज सीट से भाजपा की स्वीटी सिंह आगे

किशनगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह 2210 वोटो के अंतर से आगे चल रही है। कांग्रेस के मोहम्मद उमर होदा को अब तक 2659 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह को 4869 वोट प्राप्त हुए हैं।

14 November 2025 at 10:24 IST

Bahadurganj Election Result Today LIVE: बहादुरगंज विधानसभा सीट से लोकसभा रामविलास प्रत्याशी आगे

बहादुरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी मोहम्मद कलीमुद्दीन को 3972 वोट मिले हैं ,जबकि कांग्रेस के मोहम्मद महेश्वर आलम को 2093 वोट मिले हैं। ए आई एम आई एम प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम को 2055 बहुत प्राप्त हुए।

Advertisement
14 November 2025 at 10:23 IST

Thakurganj Election Result 2025 LIVE: ठाकुरगंज सीट से जदयू प्रत्याशी आगे

ठाकुरगंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल 1771 रोड से आगे चल रहे हैं। जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल को 4119 वोट मिले, जबकि एआईएमआईएम प्रत्याशी गुलाम हुसैन को 2348 वोट मिले। राजद प्रत्याशी साउद आलम 918 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं

14 November 2025 at 10:24 IST

Kochadhaman Election Result 2025 LIVE: कोचाधमन विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी आगे

कोचाधमन विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी एम आलम 3443 वोट से आगे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी को अब तक 8621 वोट मिले जबकि एमआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद सरवर आलम को 5188 वोट प्राप्त हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की बिना देवी 3111 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।

Advertisement
14 November 2025 at 10:19 IST

बहादुरगंज सीट के सीमांचल का सबसे जटिल चुनावी अखाड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में, किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीज सीमांचल क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस सीट पर इंडिया गठबंधन का मजबूत गढ़ माना जाता है। वहीं इस बार चुनावी दृश्य में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

14 November 2025 at 08:36 IST

बहादुरगंज सीट पर सीमांचल का त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट सीमांचल क्षेत्र की सबसे निर्णायक सीटों में से एक बनकर उभरी है। यह सीट अपने अत्यधिक मुस्लिम बहुल चरित्र के कारण पारंपरिक रूप से इंडिया गठबंधन का एक मजबूत गढ़ रही है।हालांकि, 2020 में AIMIM की शानदार जीत और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों ने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। यह सीट केवल किशनगंज के लिए ही नहीं, बल्कि सीमांचल के चुनावी नतीजों की दिशा तय करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

 

14 November 2025 at 08:36 IST

इस सीट पर महिलाओं ने किया अधिक मतदान

बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को हुए मतदान में मतदाताओं ने जो उत्सुकता दिखाई है। यह सबसे बड़ी बात है कि इस बार महिलाओं ने इतिहास रच दिया। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने अधिक वोट की है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:37 IST