अपडेटेड 17 October 2025 at 16:39 IST

'नून रोटी खाएंगे, जिंदगी यहीं बिताएंगे, छठी मईया एकबार...', छपरा में खेसारी लाल ने पत्नी चंदा की जगह ताल ठोकने पर किया बड़ा खुलासा

Khesarilal Yadav: खेसारी से पूछा गया कि तेजस्वी कहते हैं कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, तो आप इस पर क्या कहिएगा? इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा - कोई बात नहीं, वो हमारे चाचा (नीतीश कुमार) हैं, उनके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते हैं।

Follow :  
×

Share


लालू यादव के साथ पत्नि चंदा संग खेसारी लाल यादव | Image: Khesarilal Yadav/Insta

Khesarilal Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन हो या एनडीए, अब सभी अपनी चुनावी रैलियों में लग गए हैं। विभिन्न पार्टियों ने कई विधानसभाओं में अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणाएं कर दी हैं।

इस बीच राजद ने छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न कुमार यादव) को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद खेसारी ने रिपब्लिक से खास बातचीत की है। उन्होंने बताया कि समय की कमी के कारण और कुछ कागजातों को लेकर उनकी पत्नी (चंदा देवी) चुनाव नहीं लड़ पाईं, तो वे खुद चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश को लेकर भी अपनी कुछ बात कही।

छठी मईया एकबार जीता दीं - खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैं बस चाहता हूं कि जिस तरह से तेजस्वी भईया बेरोजगारी के ऊपर, पलायन जो रोकना है (मुद्दा उठा रहे हैं और काम कर रहे हैं), उसी विषय में हम भी चाहते हैं। इसीलिए हम उनका सिपाही बनकर यहां तक आए हैं। " इन्होंने छठी मईया से प्रार्थना की कि इनकों एक बार जीता दीजिए। खेसारी ने कहा - छठी मईया एकबार जीता दीं।

खेसारी लाल यादव ने राजद ही क्यों चुना?

खेसारी लाल यादव ने राजद ही क्यों चुना, इस सवाल पर गायक ने जवाब दिया,"आरजेडी क्यों, क्योंकि मैं शुरू से जुड़ा हूं और मैं भी चाहता हूं कि परिवार के साथ ही बड़ा जो जाऊं। परिवार मुझे बहुत सम्मान भी देता है। प्यार बच्चे का, छोटे भाई, छोटे बेटे का मिलता है इसलिए मैं प्रयास हमेशा करता हूं कि उस परिवार से हमेशा जुड़ के और एक नई दिशा में चीजों को लेकर जाऊं।"


नून रोटी खाएंगे, जिंदगी यहीं (छपरा) बिताएंगे। ठीक है - खेसारी 

एक्टर और सिंगर होने के नाते खेसारी लाल यादव अपने गृह जिला छपरा कम और मुंबई में ज्यादा रहते हैं। अब उन्होंने कहा कि ये दूरी खत्म हो जाएगी और वे यहीं यानी छपरा में ही रहेंगे।

खेसारी लाल ने गाने के अंदाज में कहा, "सबका डर से हुए थे फरार, अब छपरे (छपरा) लौट के आएंगे, नून रोटी खाएंगे, जिंदगी यहीं (छपरा) बिताएंगे। ठीक है..."


नीतीश कुमार हमारे चाचा हैं - खेसारी लाल यादव

सीएम नीतीश कुमार को लेकर खेसारी लाल यादव ने थोड़ी सी अपनी बात कही और उन्हें अपना चाचा तक बता दिया। खेसारी से पूछा गया कि तेजस्वी कहते हैं कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, तो आप इस पर क्या कहिएगा? इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा - कोई बात नहीं, वो हमारे चाचा (नीतीश कुमार) हैं, उनके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते हैं।

यहां देखें पूरा वीडियो 


243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को है मतदान 

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है।

 

ये भी पढ़ें - Bihar Election: एनडीए की जीत के बाद CM बनेंगे नीतीश या कोई और? विवाद पर JDU का आया जवाब- बिहार में तय है 25 से 30 फिर NDA में…

 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 17 October 2025 at 16:38 IST