LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 15:00 IST

Kaimur Bihar Election Result 2025 LIVE: रामगढ़, मोहनिया और भभुआ में BJP आगे, चैनपुर में JDU; देखें अपडेट्स

Kaimur Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। कैमूर जिले की बात करें तो इसमें कुल 4 विधानसभा सीटें रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर है। आगे कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए…

Follow :  
×

Share


Kaimur Election Result 2025 LIVE | Image: Republic

Kaimur Bihar Election Result 2025 LIVE: Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें, कैमूर जिले की बात करें तो इसमें कुल 4 विधानसभा सीटें रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर है। जानें कैसा रहा चुनाव परिणाम? 

  • Listen to this article
14 November 2025 at 14:01 IST

रामगढ़, मोहनिया और भभुआ में BJP आगे, चैनपुर में JDU

शुरुआती रुझानों में कैमूर जिले में भी NDA बढ़त बनाए हुए है। रामगढ़ से बसपा के सतीश कुमार सिंह आगे हैं। मोहनिया से भाजपा की संगीता कुमारी, भभुआ से भाजपा के भरत बिंद और चैनपुर से जेडीयू के मो. आजम खान आगे चल रहे है।


 

14 November 2025 at 12:20 IST

BJP और RJD में कांटें की टक्कर

ताजा आंकड़े के अनुसार अभी तक कुल वोट प्रतिशत का बीजेपी को 22.83 फीसदी मिला है। वहीं, आरजेडी को 22.82 फीसदी वोट मिले हैं। इसके बाद बीजेपी और आरजेडी में टक्कर है। 

Advertisement
14 November 2025 at 10:43 IST

आरजेडी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

रामगढ़ से आरजेडी उम्मीदवार अजीत कुमार और भाजपा उम्मीद अशोक कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। 

14 November 2025 at 10:44 IST

भभुआ से भाजपा उम्मीदवार आगे

भभुआ से भाजपा उम्मीदवार भारत बिंद आगे निकले।  आरजेडी बीरेंद्र कुमार पीछे। 

 


 

Advertisement
14 November 2025 at 09:03 IST

रामगढ़ में आरजेडी आगे

पोस्टल बैलेट की काउंटिंग शुरू होते ही रामगढ़ विधानसभा सीट पर आरजेडी लीड करते नजर आ रही है। हालांकि ये रुझान अभी और बदलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन शुरूआती रुझान में लीड मिल रही है।

14 November 2025 at 09:03 IST

पोस्टल बैलेट के शुरूआती रुझान में एनडीए

पोस्ट बैलेट पेपर की गिनती शुरू होते ही शुरूआती रुझान आना शुरू हो गए। यह रुझान पल पल बदल रहे हैं। ताजा रुझानों में फिलहाल 126 सीटों के शुरूआती रुझान में एनडीए लीड कर रही है। 

14 November 2025 at 08:13 IST

महिलाओं ने की अधिक वोटिंग

इस बार विधानसभा चुनाव के मतदान रिकॉर्ड बनने जा रहा है। राज्य में कल 67 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार के चुनाव की सबसे खास बात यह है कि पुरुषो से अधिक वोटिंग महिलाओं ने की है और यह कुल 9 फीसदी वोटिंग की है।

14 November 2025 at 08:13 IST

थ्री लेवल सिक्योरिटी के होगा वोट काउंटिंग

चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों को थ्री लेयर हाई सिक्योरिटी में रखा है। थ्री लेवल सुरक्षा के बीच जिला सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।

14 November 2025 at 08:12 IST

चैनपुर में हो रहा है जबरदस्त मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव की चैनपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला इस बार देखने लायक होगा। जेडीयू से मोहम्मद जमा खान और आरजेडी से बृज किशोर बिंद का सियासी भविष्य ईवीएम खुलने के बाद तय होगा। साथ ही जनसुराज के हेमंत कुमार चौबे भी मैदान में हैं। वहीं चुनाव के परिणाम इस पार्टी का भविष्य तय करेगी।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:14 IST