अपडेटेड 14 November 2025 at 14:47 IST
LIVE UPDATES/ Gopalganj Election Result 2025 LIVE: BJP के सुभाष सिंह ने BJP की कुर्सी की अपने नाम, यहां पढ़ें कैसा रहा चुनाव परिणाम
Gopalganj Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। गोपालगंज जिले की करें तो इसमें कुल 6 विधानसभा सीटें बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे और हथुआ पर कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए…
Bihar, Gopalganj Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें, गोपालगंज जिले की करें तो इसमें कुल 6 विधानसभा सीटें बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे और हथुआ पर कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए…
- Listen to this article
14 November 2025 at 14:42 IST
बैकुंठपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी आगे, राजद प्रत्याशी पीछे
बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी 13419 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 47583 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी प्रेम शंकर प्रसाद पीछे चल रहे हैं। उनको 34164 वोट हैं। जन सुराज पार्टी प्रत्याशी अजय प्रसाद 2876 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 12 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 13वें राउंड की गिनती जारी है।
14 November 2025 at 14:42 IST
हथुआ सीट से जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह आगे, राजद प्रत्याशी पीछे
हथुआ विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह 4944 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 52288 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। राजेश कुमार सिंह को 47344 वोट मिले हैं। जनसुराज प्रत्याशी संजय कुमार सुमन 2410 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 16 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 17वें राउंड की गिनती चल रही है।
Advertisement
14 November 2025 at 11:36 IST
BJP के सुभाष सिंह सबसे आगे, देखें अपडेट्स
रुझानों में गोपालगंज विधानसभा सीट से BJP के सुभाष सिंह करीब 8457 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 25423 वोट से बढ़त मिलने की संभावना है.
14 November 2025 at 11:04 IST
कुचायकोट सीट पर जदयू प्रत्याशी आगे
कुचायकोट विधानसभा सीट पर जदयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय 2632 वोटों से आगे चल रहे है। उनको 13517 वोट मिले हैं। वहीं, महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण कुशवाहा पीछे चल रहे है।
Advertisement
14 November 2025 at 11:04 IST
Bhorey Election Result 2025 LIVE: भोरे से जदयू प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
भोरे विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार 3128 वोटों से आगे चल रहे है। सुनील कुमार को 10768 मिले है।
14 November 2025 at 10:30 IST
Gopalganj Vidhan Sabha Result 2025 LIVE: चुनाव परिणाम की गिनती में भाजपा आगे
14 नवंबर (आज) बिहार चुनाव परिणाम की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से बैलट पेपर की गिनती शुरू हुई है, जोकि पूरी हो गई है। अब ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है। गोपालगंज की ज्यादातर सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
14 November 2025 at 09:57 IST
बैकुंठपुर विधानसभा सीट से भाजपा आगे
आगे - मिथिलेश तिवारी भाजपा
पीछे - प्रेमशंकर राय राजद
14 November 2025 at 09:57 IST
Gopalganj Vidhan Sabha Result 2025 LIVE: गोपालगंज विधानसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी - 2515
कांग्रेस - 2490
25 वोट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह आगे
14 November 2025 at 09:57 IST
हथुआ विधानसभा सीट परिणाम
आगे - रामसेवक सिंह - जदयू
पीछे - राजेश कुमार - राजद
14 November 2025 at 08:53 IST
गोपालगंज की सीटों पर बीजेपी आगे
गोपालगंज की पांच सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। बाकी सीटों पर लालू की पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
14 November 2025 at 08:54 IST
16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता रहेगी लागू
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता की मियाद को बढ़ा दिया है, जो अब 16 नवंबर तक लागू रहेगी।
14 November 2025 at 06:53 IST
गोपालगंज विधानसभा चुनाव में किसका होगा फैसला
गोपालगंज विधानसभा सीट के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं, जिसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
बीजेपी (BJP)- सुभाष सिंह
बीएसपी (BSP)- इंदिरा यादव
कांग्रेस (Congress)- ओम प्रकाश गर्ग
आईएनडी (IND)- अनूप कुमार श्रीवास्तव
एसएपी (SAP)- सहाना खातून
14 November 2025 at 06:52 IST
पहले होगी बैलट पेपर की गिनती
मतगणना में सबसे पहले बैलट पेपर की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरु होगी। 8 बजे से ईवीएम गिनती शुरू होने के एक-दो घंटे में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 06:54 IST