दुलारचंद यादव हत्याकांड: तीन FIR, दो गिरफ्तारियां और पोस्टमार्टम..., SP ग्रामीण ने बताया अबतक क्या-क्या हुआ
Dularchand Yadav: जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने दोपहर करीब 3 बजे फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इस हमले की साजिश रची थी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
Dularchand Yadav: जन सुराज के समर्थक, पूर्व राजद नेता और एक समय में लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले दुलारचंद यादव की गुरुवार को मोकामा में हत्या कर दी गई। दावा किया गया कि उनकी हत्या गोली मारकर की गई। यह घटना तब हुई जब चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे।
दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा में पटना के SP ग्रामीण विक्रम सिहाग ने आगे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कुल तीन FIR दर्ज हुई हैं। आज दिन में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था।
दोपहर तक मामले में कुल 2 गिरफ्तारियां हुई हैं - एसपी ग्रामीण
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, SP ग्रामीण विक्रम सिहाग ने मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर बताया, "...अब तक इस मामले में कुल तीन FIR दर्ज हुई हैं। आज दिन में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था।"
उन्होंने आगे बताया, "पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन डॉक्टरों द्वारा किया गया है... प्रथम FIR जो मृतक के पोते द्वारा किया गया है उसमें कुल 5 अभियुक्त बनाए गए हैं, दूसरी तरफ से जो आवेदन किया गया उसमें 6 अभियुक्त बनाए गए हैं और जो पुलिस की ओर से दर्ज किया गया मामला है उसमें अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।"
एसपी ने बताया, " दोपहर तक मामले में कुल 2 गिरफ्तारियां हुई हैं... वीडियो जो हमें मिल रहे हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है।
अनंत सिंह पर साजिश रचने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, दुलारचंद यादव की गुरुवार को मोकामा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना तब हुई जब चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे।
दोनों गुटों के बीच झड़प फायरिंग और मारपीट में बदल गई। दुलारचंद यादव को सीने में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और लोग भागने लगे।
जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने दोपहर करीब 3 बजे फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इस हमले की साजिश रची थी।
ये भी पढ़ें - पूर्व RJD नेता और लालू यादव के करीबी रहे दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 21:37 IST