अपडेटेड 14 November 2025 at 16:35 IST
Darbhanga election result: दरभंगा के अलीपुर विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर की जीत, औपचारिक ऐलान बाकी
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
- Listen to this article
14 November 2025 at 16:26 IST
मैथिली ठाकुर जीतीं, औपचारिक ऐलान बाकी
बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट से मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। उनकी जीत लगभग-लगभग तय है। इस बीच मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। दरअसल, मैथिली ठाकुर का कहना है कि यह उनके लिये सपने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने लोगों को बेटी की तरह सेवा करेंगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने यह भी कहा, विधायक के रूप में यह मेरा पहला कार्यकाल होगा और मैं अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने लोगों की बेटी की तरह सेवा करूंगी। मैं अभी केवल अलीनगर को देख सकती हूं और यह देख सकती हूं कि मैं उनके लिए कैसे काम कर सकती हूं।
मैथिली ठाकुर ने आगे यह भी कहा, पार्टी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया गया, उसे लोगों तक पहुंचाउंगी। दरअसल, कई बार योजनाएं लोगों तक किसी कारणवश नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाऊंगी। लोगों के भरोसे पर खड़ा उतरने के लिये अगले पांच सालों में तमाम वादों को पूरा करूंगी।
14 November 2025 at 11:25 IST
बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 7637 वोटों से आगे
बिहार की अलीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 7637 वोटों से आगे चल रही है। रुझानों में मिल रही जीत की खुशी मैथिली ठाकुर के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।
Advertisement
14 November 2025 at 10:04 IST
बहादुरपुर से आरजेडी के प्रत्याशी भोला यादव आगे
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE: बहादुरपुर (बिहार) से आरजेडी के प्रत्याशी भोला यादव आगे चल रहे हैं। वो 4279 वोटों से लीड कर रहे हैं।
14 November 2025 at 09:32 IST
दरभंगा में संजय सरावगी 5500 वोटों की बढ़त
दरभंगा शहर विधानसभा सीट से बड़ी अपडेट सामने आई है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार संजय सरावगी 5500 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, VIP उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में यह लीड बीजेपी के लिए राहत वाली खबर मानी जा रही है।
Advertisement
14 November 2025 at 09:26 IST
अलीनगर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी

14 November 2025 at 08:57 IST
अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र से मैथिली ठाकुर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र में मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। वो राजपाल झा को पछाड़ रही हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर बढ़ेगा या फिर होगा कोई उलटफेर?
14 November 2025 at 08:16 IST
243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती और इसके बाद EVM की गिनती हो रही है। 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं। वोटों की गिनती के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है।
14 November 2025 at 08:16 IST
इस बार बिहार में हुआ एतिहासिक मतदान
6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:17 IST