अपडेटेड 19 October 2025 at 00:01 IST

Bihar Chunav: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नरकटियागंज विधानसभा सीट से शाश्वत केदार पांडेय को टिकट मिला है। वहीं, किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा को टिकट दी है।

Follow :  
×

Share


बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट | Image: ANI/Rahul Gandhi/X

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। ये सभी दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी हैं। यहां बता दें कि बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को है और इसके लिए नामांकन कराने की आखिरी तारीख भी जा चुकी है। इससे पहले कांग्रेस के अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

कांग्रेस के द्वारा जारी की गई इस दूसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस और खासकर के महागठबंधन के लिए इनका काफी तगड़ा रोल माना जाता रहा है। आइए जानते हैं कि ये पांच उम्मीदवार बिहार के किन विधानसभा सीटों से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं...

कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच प्रत्याशी

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नरकटियागंज विधानसभा सीट से शाश्वत केदार पांडेय को टिकट मिला है। वहीं, किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा को टिकट दी है।

कस्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एमडी इरफान आलम को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्णिया से कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गया शहर से मोहन श्रीवास्तव चुनावी मैदान में हैं।

243 सीटों पर दो चरणों की वोटिंग के 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है।

 

ये भी पढ़ें - Bihar Election: वोटिंग से पहले तेजस्वी की बढ़ी टेंशन, JMM ने दिया जोर का झटका तो 10 सीटों पर महागठबंधन के दलों ने ही आमने-सामने ठोक दी ताल

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 00:01 IST