'कांग्रेस के पास बिहार के लिए कोई एजेंडा नहीं, सस्ती लोकप्रियता के लिए...', छठ और PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर CM रेखा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
CM Rekha Gupta on Rahul Gandhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में बोले गए अपशब्द, राहुल गांधी के राजनैतिक दिवालियापन को दर्शाता है। ये सिद्ध करता है कि कांग्रेस के पास बिहार के लिए कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए सस्ती लोकप्रियता हेतु निजी आरोप लगाने के लिए विवश हैं।"
CM Rekha Gupta on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते पीएम मोदी और छठ पूजा पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, "मोदी जी कहते हैं कि मैं जाकर यमुना में स्नान करूंगा, छठ पूजा का टाइम है। आपको दिखाने के लिए ड्रामा।"
उन्होंने आगे कहा, " मैंने पिछली मीटिंग में कहा कि देखो भईया चुनाव से पहले आप मोदी जी से कुछ भी करवाना चाहते हो तो करवा सकते हो। अगली मीटिंग में आएंगे और भीड़ से कोई कहेगा (एक आदमी नहीं अगर भीड़ से 200 लोगों ने कहा) मोदी जी स्टेज पर जरा डांस कर दीजिए हम वोट देंगे। डांस शुरू हो जाएगा। वे स्टेज पर भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे।"
राहुल के इस बयान के बाद बिहार समेत देश में भी सियासी उबाल दिख रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में बोले गए अपशब्द, राहुल गांधी के राजनैतिक दिवालियापन को दर्शाता है।"
करोड़ों छठ श्रद्धालुओं की आस्था का भी घोर अपमान - रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम और बीजेपी नेत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया है। सीएम रेखा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके कहा, "बिहार में राहुल गांधी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत जिस तरीके से की है, वह न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रतीक है, बल्कि करोड़ों छठ श्रद्धालुओं की आस्था का भी घोर अपमान है।"
सीएम रेखा ने आगे कहा - छठ महापर्व पर उनकी (राहुल) टिप्पणी नकारात्मक प्रवृत्ति है जिसने अतीत में भी छठ जैसे पवित्र पर्वों को नीचा दिखाने का प्रयास किया था, और आज फिर उसी अपमानजनक मानसिकता को दोहराया जा रहा है।
महापर्व छठ के दौरान दिल्ली में बिहार के श्रद्धालुओं ने जिस उत्सव, आस्था और समर्पण के साथ छठी मैया की पूजा की, वह राहुल गांधी को रास नहीं आ रहा।
राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता हेतु निजी आरोप लगाने के लिए विवश - सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में बोले गए अपशब्द, राहुल गांधी के राजनैतिक दिवालियापन को दर्शाता है। ये सिद्ध करता है कि कांग्रेस के पास बिहार के लिए कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए सस्ती लोकप्रियता हेतु निजी आरोप लगाने के लिए विवश हैं।"
सीएम ने राहुल के बयान पर कहा - यह बयान बिहार और दिल्ली के छठ श्रद्धालुओं की लोक आस्था का अपमान है। उनका यह बयान घोर निंदनीय है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 29 October 2025 at 22:40 IST