अपडेटेड 10 October 2025 at 23:28 IST

चुनाव से पहले तेजस्वी की बढ़ी टेंशन, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, JDU के टिकट पर यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

Chetan Anand: भलें ही अभी शिवहर लोकसभा से लवली आनंद सांसद हैं, लेकिन साल 2015 में शिवहर विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जी हां, 2015 में जदयू के शर्फुद्दीन ने चेतन आनंद की मां लवली आनंद को 461 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस हार का बदला साल 2020 में चेतन आनंद ने शिवहर विधानसभी सीट से शर्फुद्दीन को हराकर ले लिया था।

Follow :  
×

Share


आनंद मोहन, चेतन आनंद और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) | Image: Chetan Anand/Tejashwi Yadav/X

Bihar Election, Chetan Anand: बिहार में जैसे-जैसे चुनावी तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे प्रदेश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इस दौरान बिहार में पला बदलने का भी खेल शुरू हो चुका है। मतलब कि प्रदेश में सियासी उथल पुथल तेज हो गई है।

जी हां, कोई टिकट ना मिलने से तो कोई अपने स्वाभिमान समेत अन्य कारणों से एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भी जा रहा है। इस बीच बिहार की राजनीति गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर से राजद के विधायक चेतन आनंद ने चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका देते हुए RJD से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, वे जदयू से राजद और महागठबंधन के खिलाफ चुनावी मैदान में हुंकार भी भरने जा रहे हैं। इससे राजद के साथ तेजस्वी यादव की भी चिंता बढ़ सकती है। यहां बता दें कि चेतन आनंद, पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे हैं। कुछ महीने पहले ही आनंद मोहन जेल से बाहर आए थे।


हम के बाद राजद में शामिल हुए थे चेतन आनंद

चेतन आनंद की बात करें तो इन्होंने 2015 में बिहार की राजनीति में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से अपने सफर की शुरुआत की थी। वे तब हम के स्टूडेंट विंग के प्रेसिडेंट भी थे। वहीं, साल 2020 में चेतन आनंद राजद में शामिल हो गए।


साल 2020 में शिवहर से बने थे राजद के विधायक

तेजस्वी की पार्टी राजद में आने के बाद चेतन आनंद ने बिहार के शिवहर विधानसभा सीट से साल 2020 में  चुनाव लड़ा था। उन्होंने तब जदयू के मोहम्मद शर्फुद्दीन को 36 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी और शिवहर से राजद के विधायक बने थे। अब उन्होंने राजद के विधायक पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


जदयू में इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं चेतन आनंद

चेतन आनंद अब एनडीए का हिस्सा हैं। वे सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि चेतन अपने शिवहर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। यहां बता दें कि चेतन आनंद की मां और पूर्व MP सह बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जदयू की सांसद हैं। खास बात यह भी है कि वह सांसद शिवहर से ही हैं। शिवहर को आनंद मोहन और उनकी फैमली का गढ़ माना जाता है।


2015 में लवली आनंद को मिली थी हार

भलें ही अभी शिवहर लोकसभा से लवली आनंद सांसद हैं, लेकिन साल 2015 में शिवहर विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जी हां, 2015 में जदयू के शर्फुद्दीन ने चेतन आनंद की मां लवली आनंद को 461 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस हार का बदला साल 2020 में चेतन आनंद ने शिवहर विधानसभा सीट से शर्फुद्दीन को हराकर ले लिया था। अब चेतन आनंद एक बार फिर से शिवहर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

 

कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में होनी हैं वोटिंग

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है। 

 

ये भी पढ़ें - Bihar Election: चुनाव से पहले महागठबंधन को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस छोड़ पत्नी संग BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 21:54 IST