LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 16:55 IST

Buxar Election Result 2025: बक्सर सीट पर बीजेपी के आनंद मिश्रा की बड़ी जीत, कांग्रेस के संजय कुमार को हराया

Bihar Vidhan Sabha Election UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow :  
×

Share


बक्सर की 4 विधानसभा सीट, ब्रह्मपुर, बक्सर, राजपुर (SC), डुमरांव | Image: Republic

Buxar Election Result 2025: बक्सर सीट पर फिलहाल मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है। जारी मतगणना से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP कैंडिडेट Anand Mishra भारी मतों के अंतर से सबसे आगे रहे। बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

  • Listen to this article
14 November 2025 at 16:55 IST

बक्सर विधानसभा सीट से आनंद मिश्रा जीते

बक्सर विधानसभा सीट से NDA के आनंद मिश्रा (भाजपा) जीत गए हैं। महागठबंधन के संजय तिवारी (कांग्रेस) से उनका कड़ा मुकाबला चला है।

14 November 2025 at 13:27 IST

बक्सर विधानसभा सीट

बक्सर सीट पर बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे चल रहे हैं।
 

Advertisement
14 November 2025 at 13:34 IST

डुमरांव विधानसभा सीट

डुमरांव विधानसभा सीट से (जनता दल (यूनाइटेड)) राहुल कुमार सिंह आगे 
 

14 November 2025 at 13:32 IST

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर हुलास पांडे (Lok Janshakti Party (Ram Vilas)) आगे
 

Advertisement
14 November 2025 at 13:37 IST

राजपुर विधानसभा सीट

राजपुर विधानसभा सीट से संतोष कुमार निराला (जनता दल (यूनाइटेड)) से आगे
 

14 November 2025 at 08:10 IST

बक्सर जिला: 4 विधानसभा सीटों का अपडेट

बक्सर जिले में 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की गिनती चल रही है। 

  1. बक्सर
  2. ब्रह्मपुर
  3. राजपुर (SC)
  4. और डुमरांव 
14 November 2025 at 08:26 IST

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट

बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र हमेशा से राज्य की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। भोजपुर विधानसभा सीट पर हुए वोटों की गिनती जारी है। इस बार यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से बीजेपी, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संयुक्त उम्मीदवार हुलास पांडे मैदान में हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से शंभू नाथ यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है

  1. हुलास पांडे (NDA)
  2. शंभू नाथ यादव (महागठबंधन) 
14 November 2025 at 08:18 IST

बक्सर विधानसभा सीट

बक्सर विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं। यह सीट ऐतिहासिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बक्सर को पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, जहां से निवर्तमान विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी (कांग्रेस) एक बार फिर मैदान में हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मजबूत उम्मीदवार आनंद मिश्रा से कड़ी चुनौती मिल रही है, जो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से तथागत हर्ष वर्धन भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 

उम्मीदवार: 

संजय कुमार तिवारी (कांग्रेस)  

आनंद मिश्रा   (बीजेपी)  

हर्ष वर्धन (पार्टी जन सुराज)  

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:53 IST