अपडेटेड 14 October 2025 at 14:56 IST
BJP Candidates List: सम्राट चौधरी इस सीट से बने उम्मीदवार... BJP ने जारी की 71 उम्मदीवारों की पहली सूची, देखें पूरी LIST
Bihar BJP Candidates List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
BJP First List : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी करदी है। पार्टी ने पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से टिकट मिला है।
बीजेपी की यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी हुई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। सीटों के बंटवारे के तहत NDA के अहम घटक दल के रूप में BJP और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
71 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
पार्टी ने पिपरा से श्याम बाबू, बेतिया से रेणु देवी, दानापुर से राम कृपाल यादव, लखीसराय से विजय सिन्हा, दीघा से संजीव चौरसिया, सीवान से मंगल पांडे, हाजीपुर से अवेधश सिंह, जमुई से श्रेयसी सिंह, किशनगंज से स्वीटी सिंह, छातापुर से नीरज कुमार और सीतामढ़ी से सुनील कुमार को टिकट दिया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट
BJP ने अपनी पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को मौका दिया है। इसमें बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह का नाम शामिल है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 14:38 IST