चुनाव से पहले बिहार का चाय वाला निकला धन कुबेर; 1.05 करोड़ कैश, लाखों की ज्वेलरी, 85 ATM कार्ड और 75 पासबुक

बिहार के गोपालगंज में पुलिस की छापेमारी में एक चाय वाले को गिरफ्तार किया है, जिसके पास करोड़ों रुपये के साथ-साथ 85 ATM कार्ड और 75 बैंक पासबुक आदि कई चीजें बरामद हुई हैं। चाय वाले पास इतना पैसा देख सब हैरान है।

Follow :  
×

Share


bihar tea seller turns cyber fraud 1 crore cash gold seized in raid from gopalganj bihar | Image: goole

बिहार में भले ही चुनावी माहौल से किसी को मतलब नहीं हो, लेकिन बिहार के गोपालगंज में माहौल तब और भी अधिक गरम हो गया है, जब एक चाय वाले के पास 1.05 करोड़ कैश, लाखों का आभूषण और अन्य कई चीजें बरामद हुई। बिहार में गिरफ्तार करोड़पति चाय वाले का नाम अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। इस मामले में अभिषेक कुमार के अलावा उसके साथी आदित्य कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक गोपालगंज पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इन दोनों लोगों को पकड़ा है। प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है कि इतना सारा पैसा, कार्ड, बैंक पासबुक और लैपटॉप कहां से आएं और किसके लिए काम करते थे। आपको बता दें कि बिहार चुनाव में गोपालगंज सीट एक प्रमुख सीट है जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा के केंद्र में बनी रहती है।

85 ATM कार्ड और 344 ग्राम सोना आदि बरामद

छापेमारी के दौरान गोपालगंज पुलिस को जो चीजें मिली उसे देखकर सभी हैरान में पद गए। खबरों के अनुसार अभिषेक कुमार और साथी आदित्य कुमार के पास से करीब 1.05 करोड़ कैश, लाखों की ज्वेलरी, 85 ATM कार्ड,75 पासबुक, 28 चेक बुक, आधार कार्ड और दो लैपटॉप के अलावा कई चीजें बरामद हुई हैं। छापेमारी के दौरान तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

ठगी गिरोह चलाते थे

खबरों के अनुसार जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है वो पहले चाय की दुकान चलता था। यह गिरोह साइबर ठगी के माध्यम से अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे मंगवाते थे और फिर कैश के रूप में लेन-देन करते थे। ख़बरों के मुताबिक पुलिस को अंदेशा है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है।

गोपालगंज में चुनाव कब है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के गोपालगंज में 6 नवंबर यानी पहले चरण में वोटिंग है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election: लालू के लाल तेजस्वी या चिराग पासवान? किसके पास ज्यादा संपत्ति? चौंका देंगे ये आंकड़े
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 October 2025 at 08:06 IST