अपडेटेड 8 November 2025 at 21:55 IST

Bihar Election: पिछली बार क्या था एग्जिट पोल का इशारा, तब बन रही थी महागठबंधन की सरकार फिर... याद कर लीजिए साल 2020 का रिजल्ट

Bihar Election Exit Poll: अब 2025 में देखें तो जहां वीआईपी महागठबंधन में शामिल हो गई है, वहीं लोजपा(रामविलास) एनडीए के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। खैर, 14 नवंबर 2025 को नतीजे आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बनने वाली है। क्या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगा या फिर होगा बड़ा परिवर्तन और महागठबंधन की सरकार बनेगी?

Follow :  
×

Share


तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (फाइल फोटो) | Image: Tejashwi Yadav/Nitish Kumar/X

Bihar Election Exit Poll: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के मतदान में से एक चरण का मतदान 6 नवंबर को हो गया है। 121 सीटों के लिए हुए इस मतदान में प्रदेश के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इतिहास रचा और 65 फीसदी से अधिक वोटिंग की। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर को 122 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर है। उसके बाद 14 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही देश की कई सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल दिखाएंगी। इसके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि किसकी सरकार बन सकती है। बात अगर यहां बिहार की हो रही है तो एग्जिट पोल में यही दिखाया जाएगा कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बन सकती है या फिर महागठबंधन की। या जन सुराज के कारण मामला त्रिकोणिय हो सकता है। खैर जो भी हो, इस बीच हम यहां आपको पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 के एग्जिट पोल की भी याद दिला देते हैं। इसके साथ ही यह भी देखेंगे कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल और वास्तविक नतीजों में कितना अंतर रहा था।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रमुख एग्जिट पोल

Republic TV-Jan Ki Baat Exit Poll 
साल 2020 बिहार चुनाव में हमने यानी Republic TV-Jan Ki Baat Exit Poll ने भी रिजल्ट का अनुमान लगाया था। तब इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। NDA को 91 से 117 सीटें, लोजपा को 5-8 सीटें का अनुमान था। वोट शेयरिंग में प्रमुख गठबंधनों यानी महागठबंधन को 40-43 फीसदी, एनडीए को 37-39 फीसदी का अनुमान लगाया गया था।


India Today-Axis My India Exit Poll Result 
साल 2020 बिहार चुनाव में India Today-Axis My India Exit Poll ने रिजल्ट का अनुमान लगाया था। तब इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। NDA को 69 से 91 सीटें, लोजपा को 3-5 सीटें का अनुमान था। वोट शेयरिंग में प्रमुख गठबंधनों यानी महागठबंधन को 44 फीसदी, एनडीए को 39 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। 
 

Today's Chanakya (CNN News18) Exit Poll Result 
साल 2020 बिहार चुनाव में Today's Chanakya (CNN News18) Exit Poll ने रिजल्ट का अनुमान लगाया था। तब इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें का अनुमान लगाया गया था। मतलब कि भारी बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। NDA को 55 सीटें और अन्य दलों को 8 सीटों का अनुमान लगाया गया था।

वोट शेयरिंग में प्रमुख गठबंधनों यानी महागठबंधन को 44 फीसदी और एनडीए को 34 फीसदी का अनुमान लगाया गया था।


चुनाव नतीजे आने के बाद गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल्स के अनुमान

साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के जब नतीजे आए थे, तब लगभग सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे। अगर एक लाइन में बोले तो अनुमान लगाया गया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है लेकिन नतीजे आने बात मालूम हुआ कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन रही है।

10 नवंबर 2020 को आए नतीजों में एनडीए को 125 सीटें मिली थीं। इसमें भाजपा को 74, जदयू को 43, हम को 4 और वीआईपी को 4 सीटें मिली थीं। अब बात महागठबंधन की करें तो इसके खाते में 110 सीटें आईं थीं। इसमें राजद को 75, कांग्रेस को 19, CPI-ML को 12, CPI को 2 और CPM को 2 सीटें मिलीं थीं।

एनडीए ने साल 2020 में बहुमत का आंकड़ा यानी 122 से अधिक 125 सीटें लाकर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे।

14 नवंबर 2025 को आएंगे नतीजे 

अब 2025 में देखें तो जहां वीआईपी महागठबंधन में शामिल हो गई है, वहीं लोजपा(रामविलास) एनडीए के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। खैर, 14 नवंबर 2025 को नतीजे आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बनने वाली है। क्या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगा या फिर होगा बड़ा परिवर्तन और महागठबंधन की सरकार बनेगी? 

हालांकि, इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज तीसरे मोर्चे के रूप में भी देखी जा रही है, जो बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, राजद से अलग होकर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप भी अपनी जेजेपी पार्टी के साथ चुनावी मैदान में हैं। इनसे राजद को कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। 

ये भी पढ़ें - Bihar Election: वोटिंग के बाद बिहार में बवाल, समस्तीपुर में सड़क पर फैली मिलीं VVPAT पर्चियां; चुनाव आयोग ने किया ARO को किया सस्पेंड
 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 21:55 IST