Bihar Election: 'NDA सरकार में विकास ने जो गति पकड़ी है अब उसे परवान चढ़ाने का वक्त...', शहाबुद्दीन के गढ़ में गरजीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीवान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि सीवान की जनता NDA के साथ है और प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को आगे ले जाएगी।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण (6 नवंबर) में मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज लास्ट दिन है, सीवान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोड शो किया और बड़हरिया विधानसभा में NDA उम्मीदवार इंद्रदेव पटेल के समर्थन में रोड शो किया, यह बड़कागांव से तरवारा तक आयोजित किया गया था।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, सीवान की जनता NDA के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को मिली गति को और आगे ले जाएगी। जिस तरह से बिहार की जनता ने विकास देखा है, बिहार की जनता निश्चित रूप से चाहती है कि NDA की सरकार यहां फिर आए और विकास हो।
खुली जीप में सवार होकर CM रेखा गुप्ता ने किया रोड शो
रोड शो के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पटना से हेलिकॉप्टर से बड़कागांव के हेलीपैड पहुंची, इसके बाद, वो एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो के लिए निकलीं। रोड शो में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और NDA प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए।
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की खासियत
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम पहचान रखता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से बड़हरिया और पचरुखी प्रखंडों के 23 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करता है और पूरी तरह कृषि प्रधान है। गंडक नदी की सहायक नदियों से सिंचित यह इलाका गंगा के उपजाऊ मैदानों में फैला हुआ है, जहां कृषि आज भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
कौन-कौन उम्मीदवार?
NDA ने इस सीट से इंद्रदेव पटेल को उतारा है तो इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार अरूण गुप्ता होंगे। वहीं यहां से शहनवाज जनसुराज पार्टी से मैदान में हैं। यहां के किसान धान, गेहूं और दलहन की खेती करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में बाकी राज्यों में पलायन कर चुके हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 18:21 IST