अपडेटेड 16 October 2025 at 23:53 IST

Bihar Election: नामांकन की तारीख खत्म होने से चंद घंटे पहले कांग्रेस ने जारी की 48 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, जानिए किसे कहां से दिया टिकट

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की है। इस बार भी पार्टी राजद के साथ महागठबंधन में बिहार का चुनाव लड़ रही है।

Follow :  
×

Share


congress | Image: indian national congress

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। जिसे AICC की मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि इस समय कांग्रेस के बिहार विधानसभा में 17 विधायक हैं। उन्हीं में से अधिकतर को पार्टी ने टिकट दिया है।

मौजूदा विधायकों पर भरोसा

हिसुआ सीट से पार्टी ने मौजूदा विधायक नीतू कुमारी को फिर से टिकट दिया है। इसी तरह औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को मैदान में उतारा है। बक्सर से संजय कुमार तिवारी पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। भागलपुर से कांग्रेस के टिकट से अजीत कुमार शर्मा चुनाव लड़ेंगे। मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह को फिर से मौका दिया गया है। कडवा से मौजूदा विधायक शकील अहमद खान चुनाव लड़ेंगे। राजा पाकर से प्रतिमा कुमारी कांग्रेस की उम्मीदवार हैं , वे इस समय विधायक हैं।

पूर्व विधायकों को भी मौका

वजीरगंज से पार्टी ने अवधेश कुमार सिंह को टिकट दिया है। वे 2015 के चुनाव में इस सीट से जीते थे। इसी तरह बेगूसराय से भी पूर्व विधायक अमिता भूषण को टिकट मिला है। रीगा से अमित कुमार को टिकट मिला है।

 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇🏼 pic.twitter.com/io0WmcA5sG

— Congress (@INCIndia)

कुछ अन्य सीटें

 

आरक्षित सीट कुटुंबा से राजेश राम को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही खगड़िया सीट से इस बार चंदन यादव को मौका मिला है।

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से बिहार में महज एक सहयोगी दल के रूप में ही है। एक समय में इस राज्य में पार्टी की सरकार बनती थी लेकिन फिर कांग्रेस का सत्ता से वनवास हो गया जो कि आज तक चल रहा है। इस बीच राजद जैसे सहयोगी के साथ वह सत्ता में कुछ समय रही है लेकिन बिहार में बड़ा भाई राजद ही है। इसलिए कांग्रेस महज राजद की सहयोगी के रूप में ही पहचान रखती है। इस बार भी वह राजद और अन्य दलों के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Election: मोकामा में बाहुबली मुकाबला, 'छोटे सरकार' के सामने सूरजभान सिंह की पत्नी ठोक रहीं ताल, जानिए सीट का इतिहास


 

Published By : Subodh Gargya

पब्लिश्ड 16 October 2025 at 23:48 IST