अपडेटेड 16 October 2025 at 22:20 IST

Bihar Election: 59 लाख की चल संपत्ति, 55 लाख का कर्ज...तेजस्वी यादव के पास कितनी प्रॉपर्टी, जानिए लालू के लाल के पास कितना है गोल्‍ड

बिहार चुनाव में इन दिनों नामांकन का सिलसिला चल रहा है। इस बीच तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर से नामांकन दाखिल किया है।

Follow :  
×

Share


tejaswi yadav | Image: Social Media

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इस बार भी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं हैं। आइए आपको बताते हैं कि तेजस्वी यादव की कितनी आय है और उनके पास कितनी संपत्ति है।

आय और संपत्ति

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की आय में वृद्धि हुई है। 2021-22 में तेजस्वी यादव की घोषित आय ₹2,14,350 थी, जो अब 2024-25 में बढ़कर ₹11,46,610 हो गई है। यानी, पांच वर्षों में उनकी आय में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उनके पास कुल ₹6 करोड़ 12 लाख 48 हज़ार 877 की अचल संपत्ति है। इसमें ₹34,60,200 की खरीदी हुई अचल संपत्ति और खरीद के बाद स्वयं द्वारा कराए गए कंस्ट्रक्शन की कीमत लगभग ₹8,50,000 बताई गई है।

तेजस्वी की पत्नी राजश्री के नाम पर कुल ₹59,69,286 की चल संपत्ति है। इसके अलावा तेजस्वी यादव के पास ₹1,50,000 नकद है, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के पास ₹1,00,000 नकद है। यही नहीं तेजस्वी यादव पर कुल ₹55,52,051 का कर्ज है।

आभूषण और वाहन

तेजस्वी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 200 ग्राम सोना है। पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम सोना है। बेटी के पास 200 ग्राम सोना और 1 किलोग्राम चांदी है। बेटे के पास 100 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। तेजस्वी ने जानकारी दी है कि उनके पास खुद का कोई वाहन नहीं है।

आपराधिक मामले और भूमि

राजद नेता ने खुद पर 18 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, जिनमें से चार अपील में हैं। इसके अलावा तेजस्वी यादव के पास पटना के फुलवारी शरीफ में 4 स्थानों पर अपनी जमीन है। इसके अलावा, गोपालगंज और पटना में उनके बड़े भाई तेजप्रताप के साथ संयुक्त रूप से 5 स्थानों पर भूमि है, जिसमें सगुना और दानापुर में गैर-कृषि भूमि भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-

मोकामा में 'छोटे सरकार' के सामने सूरजभान की पत्नी, जानिए सीट का इतिहास

Published By : Subodh Gargya

पब्लिश्ड 16 October 2025 at 22:20 IST