अपडेटेड 30 October 2025 at 07:07 IST

Bihar Election: बिहार में आज बढ़ेगा सियासी पारा! मुजफ्फरपुर-छपरा में गरजेंगे PM मोदी, अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 अक्टूबर को बिहार में दो बड़ी चुनावी रैलियां करेंगे। वह सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में जनता को संबोधित करेंगे, जबकि दोपहर करीब 12:45 बजे छपरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Follow :  
×

Share


Bihar Election: बिहार में आज बढ़ेगा सियासी पारा! मुजफ्फरपुर-छपरा में गरजेंगे PM मोदी, अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां | Image: X

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गरम हो चुका है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, इसलिए एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों को अब खुलकर लागू करने में जुट गए हैं। पूरे राज्य में राजनीतिक माहौल चरम पर है और नेताओं की रैलियों से चुनावी हवा और तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 अक्टूबर को बिहार में दो बड़ी चुनावी रैलियां करेंगे। वह सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में जनता को संबोधित करेंगे, जबकि दोपहर करीब 12:45 बजे छपरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार की जनता जोश और ऊर्जा से भरी हुई है, और इस उत्साह के बीच वह राज्य भर से भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का चार जिलों में दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार दौरे पर हैं। वह दिनभर में चार चुनावी सभाएं करेंगे। उनकी पहली रैली सुबह 11 बजे लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के केआरके मैदान में होगी। इसके बाद वे मुंगेर के जमालपुर में 12:45 बजे, नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा, और अंत में मनेर विधानसभा क्षेत्र के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने भाषणों में बिहार में विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं।

राहुल गांधी का प्रचार अभियान


विपक्ष की ओर से आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बिहार में चुनाव प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं। वह नालंदा और शेखपुरा जिलों में दो रैलियां करेंगे। नालंदा के नूरसराय में सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे उनकी पहली सभा होगी, इसके बाद वे 2:15 बजे शेखपुरा के बरबीघा में लोगों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी ने अपने हालिया भाषण में कहा कि जनता की ताकत किसी सरकार से बड़ी होती है, और बिहार बदलाव के मूड में है। उनके इस बयान पर सियासी हल्कों में जोरदार चर्चा जारी है।

अखिलेश यादव भी मैदान में

महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बिहार की चुनावी पिच पर उतरने वाले हैं। 3 नवंबर को वह पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर जिलों में रैलियां करेंगे। वे कल्याणपुर, रघुनाथपुर और भभुआ सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार का यह चुनाव “जनता बनाम झूठ के प्रचार” का चुनाव है। बिहार की राजनीति में इन दिग्गज नेताओं की सक्रियता से साफ है कि आने वाले दिनों में मुकाबला बेहद दिलचस्प और तीखा होने वाला है।

इसे भी पढ़ें- प्‍यार, लिव इन रिलेशन और प्राइवेट पल का वो वीडियो... फुल प्‍लानिंग से गर्लफ्रेंड ने किया UPSC छात्र का कत्ल; लाश पर इसलिए डाले घी और शराब

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 October 2025 at 07:07 IST