अपडेटेड 13 November 2025 at 20:31 IST

Bihar Election Result: 'NDA 206 सीटों से ज्यादा जीत रही है क्योंकि...', बिहार चुनाव परिणाम से पहले गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि NDA 2010 के 206 सीटों के रिकॉर्ड को पार कर ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है।

Follow :  
×

Share


गिरिराज सिंह | Image: ANI

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2010 के 206 सीटों के रिकॉर्ड को पार कर ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल‑इंजन सरकार के विकास को चुना है। वोटों की गिनती 14  नवंबर को 45,399 मतदान केंद्रों पर होगी। कई एग्जिट पोल ने NDA को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया है। बतादें 2010 में NDA (BJP‑जेडीयू) ने 206 सीटें हासिल की थीं। वर्तमान गठबंधन में जेडीयू और BJP 101‑101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं जो सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं, इसलिए कोई भी उन्हें वोट नहीं देना चाहेगा।

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा वार 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, 'चाहे अखिलेश यादव हों, लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, बिहार में कोई भी इन लोगों को वोट क्यों देगा? कोई भी लालू यादव जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को वोट क्यों देगा, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिर्फ अपने परिवार के लिए जिया है? उन्होंने न तो गरीबों की मदद की और न ही यादवों की। इसलिए बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए वोट दिया है।'

एग्जिट पोल की भविष्यवाणी ?

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद, जारी किए गए कई एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि सत्तारूढ़ NDA बिहार में फिर से सरकार बनाने के लिए तैयार है। एग्जिट पोल में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज, जिसने विधानसभा चुनाव में BJP सीटों के मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगी। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जारी ये एडवाइजरी जरूर पढ़े वरना छूट सकती है गाड़ी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 20:31 IST