LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 14:44 IST

Araria Election Result LIVE: अररिया से कांग्रेस के अबिदुर रहमान निकले आगे, JDU की शगुफ्ता अजीम पीछे

Araria Vidhan Sabha Chunav 2025 Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस बार के चुनावों में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, एनडीए को बंपर बहुमत मिल रहा है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, तो दूसरे नंबर पर JDU है। अररिया की छह विधानसभा सीटों पर कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए...

Follow :  
×

Share


अररिया चुनाव परिणाम 2025 लाइव | Image: Republic

Araria Vidhan Sabha Chunav 2025 Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गया। वहीं, NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। अररिया जिले की करें तो इसमें कुल 6 विधानसभा सीटें नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी पर कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए…

  • Listen to this article
14 November 2025 at 14:41 IST

JDU की शगुफ्ता अजीम हुई पीछे

अररिया सीट पर उलटफेर हुआ है। JDU की शगुफ्ता अजीम जो लगातार बढ़त बनाए हुए थी, वो अब पीछे हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस के अबिदुर रहमान आगे निकल गए हैं। 

14 November 2025 at 10:38 IST

Araria Election Result LIVE: अररिया की 6 सीटों पर कौन आगे?

  • नरपतगंज से BJP की देवंती यादव आगे
  • जोकीहाट से JDU के मंज़र आलम आगे
  • रानीगंज से RJD के अविनाश मंगलम आगे
  • फारबिसगंज से कांग्रेस के मनोज बिश्वास आगे
  • अररिया से JDU की शगुफ्ता अजीम आगे
  • सिकटी से BJP के विजय कुमार मंडल आगे
Advertisement
14 November 2025 at 09:56 IST

Araria Election Result LIVE: अररिया से JDU प्रत्याशी आगे

अररिया सीट से JDU की शगुफ्ता अजीम 700 वोटों से आगे, जनसुराज की फरहत आरा बेगम पीछे

14 November 2025 at 09:00 IST

सिकटी विधानसभा सीट

सिकटी विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन से VIP उम्मीदवार हरिनारायण प्रमाणिक ने चुनाव लड़ा है। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जनसुराज की ओर से रागिब बबलू मैदान में है। 

Advertisement
14 November 2025 at 08:59 IST

जोकीहाट में रोचक मुकाबला

जोकीहाट में जनसुराज की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री सरफराज आलम चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, महागठबंधन ने RJD की टिकट से उनके छोटे बेटे और पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम को मैदान में उतारा है। दो भाइयों की टक्कर से इस सीट पर रोचक मुकाबला है। इनके अलावा जोकीहाट से JDU से पूर्व मंत्री मंजर आलम और AIMIM से मुर्शीद आलम भी मैदान में हैं। 

14 November 2025 at 08:57 IST

फारबिसगंज सीट से कौन-कौन मैदान में...?

फारबिसगंज सीट से BJP की टिकट से विद्या सागर केशरी, कांग्रेस के जाकिर हुसैन खान और निर्दलीय तौर पर प्रदीप कुमार देव और एम.डी. आरिफ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा BSP ने राजा रमन भास्कर को भी मैदान में उतारा है। 

14 November 2025 at 08:56 IST

रानीगंज में RJD और JDU में टक्कर

रानीगंज (SC) विधानसभा सीट पर RJD ने अविनाश मंगलम, JDU के अचमित ऋषिदेव खड़े हैं और जनसुराज के कृत्यानंद राम ने चुनाव लड़ा है। देखना होगा कि किस पार्टी का इस सीट पर कब्जा होता है। 

14 November 2025 at 08:16 IST

नरपतगंज विधानसभा सीट

नरपतगंज विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। BJP की टिकट से देवंती यादव, RJD के मनीष यादव और जनसुराज की ओर RJD के बागी प्रत्याशी अनिल यादव ने चुनाव लड़ा है।
 

14 November 2025 at 08:15 IST

अररिया सीट पर किस-किसमें मुकाबला?

अररिया में JDU की शगुफ्ता अजीम, तो कांग्रेस के आबिदुर्र रहमान मैदान में हैं। वहीं, जनसुराज की टिकट से इस सीट से फरहत आरा बेगम और निर्दलीय शिवदीप लांडे भी किस्मत आजमा रहे हैं। देखना होगा कि इस सीट पर कौन बाजी मारेगा? 

14 November 2025 at 08:13 IST

2020 में चार सीटों पर जीती थी NDA

अररिया की 6 विधानसभा सीटों पर नरपतगंज, रानीगंज (SC), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी पर मतगणना जारी है। 2020 के चुनावों में अररिया की 6 सीटों में से चार एनडीए, तो दो महागठबंधन के खाते में गई थी। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:17 IST