अपडेटेड 15 March 2026 at 16:51 IST
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख का ऐलान, दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान
चुनाव आयोग द्वारा आज 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम और मतदान की तारीखों का ऐलान किया गया। चुनाव आयोग ने कहा पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल, 29 अप्रैल को मतदान होगा।
West Bengal Assembly Elections 2026: देश के पांच राज्यों में सत्ता का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम और मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल, 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोट की गिनती 4 मई को होगी।
इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा पांचों राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल (पहला फेज) , 29 अप्रैल (दूसरा फेज) को मतदान होगा। वहीं, वोट की गिनती 4 मई को होगी। पश्चिम बंगाल के अलावा, मुख्य चुनाव द्वारा अन्य चार राज्यों में मतदान की भी तारीख का ऐलान किया गया।
इन राज्यों में इस तारीख को मतदान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा असम में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल और पुडुचेरी में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल का ऐलान किया। वहीं, इन 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की वोट गिनती की तारीख 4 मई को होगी।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 16:31 IST