Advertisement

West Bengal Elections: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही, मेरे पास जो...'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। दीदी के समर्थन में भारी समर्थकों की भीड़ उमकी, नामांकन भरने के बाद ममता बनर्जी भावुक नजर आईं, उन्होंने कहा कि वह बचपन से यहीं रही हैं और सब यही का दिया हुआ है। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर

Follow :  
×

Share


ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन | Image: ANI

Mamata Banerjee Nomination: ममता बनर्जी ने भवानीपुर की जंग में अपना पर्चा भर दिया है, यहां से उनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से होने जा रहा है। ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथी  महिला समर्थकों के साथ भारी समर्थकों की भीड़ जुटी, सभी ने दीदी की जीत का दाव पक्का किया। एक ओर टीएमसी बंगाली अस्मिता और लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर दाव लगा रही हो तो दूसरी तरफ बीजेपी ने  नंदीग्राम जैसा नतीजा दोहराने के लिए अपनी ताकत लगाई है। भवानीपुर की जनता तय करेगी की यहां किसे जीत दिलानी है।  

हम सरकार बनाएंगे- ममता बनर्जी

मामता बनर्जी ने नामांकन दाखिल करने के बाद भावुक होकर कहा कि, 'वह बचपन से यहीं रही हैं और उनके पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं का दिया हुआ है। भवानीपुर के लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना की और पूरा भरोसा जताया कि राज्य में एक बार फिर उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।'

भवानीपुर में राज्य का सबसे दिलच्प मुकाबला होगा

ममता के नामांकन भरने से इस बार भी भवानीपुर में राज्य का सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि ममता बनर्जी के सामने एक बार फिर बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। शुभेंदु अधिकारी पहले ही 2 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

नामांकन कर क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी ने साफ किया कि उनका लक्ष्य सिर्फ भवानीपुर सीट जीतना नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने वेस्ट बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के मतदाताओं से अपील की कि वे पार्टी उम्मीदवारों को जिताएं। 2021 में 213 सीटें जीतने के बाद इस बार भी पार्टी बड़े जनादेश की उम्मीद कर रही है। ममता का यह बयान दिखाता है कि वह इस चुनाव को राज्यव्यापी जनसमर्थन के रूप में देख रही हैं। भवानीपुर से दिया गया यह संदेश पूरे बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का काम करेगा। 

यह भी पढ़ें: UPI करते हुए कैसे अपना फोन नंबर शेयर करने से रोकें, जानिए पूरा तरीका

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 15:57 IST