West Bengal Election: 'माफियाराज, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला बंगाल को फिर से उसकी पहचान दिलाना है, इसके लिए डबल इंजन...', नादिया में गरजे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। नादिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने TMC पर जमकर निशाना साधा।

Follow :  
×

Share


CM Yogi | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोर-शोर जारी है। सभी दलों पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। इस कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। बंगाल के नादिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने TMC पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग ने ये साफ कह दिया कि जनता अब डबल इंजन की भाजपा सरकार को बंगाल लानी चा लाना है..."

सीएम योगी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों हुंकार भरी और बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। नादिया में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'जिस बंगाल ने हमें पहचान दी थी, आज उस बंगाल के सामने स्वयं पहचान का संकट खड़ा हुआ है। यह वही धरा है जो कभी भारत को पहचान देती थी।'

बंगाल को फिर से भारत की पहचान का प्रतीक बनाना है -योगी

TMC पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, 'बंगाल पिछले 15 वर्षों में माफियाराज की प्रतीक बनी हुई, भ्रष्टाचार की प्रतीक बनी हुई TMC सरकार ने आज उसी धरा में एक पहचान का संकट खड़ा किया है...पहले चरण के चुनाव में हर मतदाता के मन में एक ही भाव था कि बंगाल को उसकी पहचान दिलानी है। माफियाराज, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर बंगाल को फिर से भारत की पहचान का प्रतीक बनाना है और इसके लिए डबल इंजन की भाजपा की सरकार को लाना है।'

जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को ठुकरा दिया- योगी

नदिया जिले के नबद्वीप विधान सभा में रेली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता तुष्टीकरण की राजनीति को ठुकराकर सुशासन और समग्र विकास के लिए भाजपा के साथ खड़ी है। TMC का 'सिंडिकेट राज' अब अपने अंतिम दिन गिन रहा है। बंगाल के अंदर परसों मतदान हो रहे थे,  हर मतदाता के मन में एक ही भाव था कि बंगाल को टेरर, माफिया राज और करप्शन से मुक्ति दिलाकर फिर से भारत की पहचान का प्रतीक बनाना है,डबल इंजन की बीजेपी सरकार को लाना है।

यह भी पढ़ें:  'मैं मजबूरी में BJP...', स्वाति मालीवाल ने बताया AAP छोड़ने की वजह

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 14:44 IST