"प्रचार के दौरान मैंने लोगों के चेहरे पर भरोसा देखा जो बीजेपी...", बंगाल में बंपर जीत पर बिहार की सबसे युवा MLA मैथिली ठाकुर ने क्या कहा? VIDEO
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के रुझानों में बीजेपी बहुत आगे हैं, जबकि टीएमसी पिछड़ रही। इस बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा 'बंगाल के लोगों का फैसला सराहनीय है।'
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में इस बार 'बड़ा खेला' हो गया है। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। अभी तक के रुझान इस बार बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। रुझानों में पार्टी सरकार बनाने के जादुई आंकड़ों से कही अधिक आगे हैं। वहीं, सीएम ममता बनर्जी को डबल झटका लगता दिख रहा है। रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार पिछड़ ही रही है।
इस बीच पश्चिम बंगाल से लेकर असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा 'पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा के प्रति भरोसा देखा। बंगाल के लोग राज्य में परिवर्तन लाना चाहते थे और अपनी पार्टी को बहुमत देख बहुत खुशी हो रही है।'
बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते थे-मैथिली ठाकुर
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद बिहार की सड़कों पर जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के बीच एक जबरदस्त उत्साह है। बंगाल में बीजेपी के शानदार शानदार प्रदर्शन पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने चुनावी नतीजों पर कहा 'बहुत ही खुशी की बात है। बंगाल के लोगों ने अपने लिए जो फैसला लिया है वो काफी सराहनीय है।'
अपने बंगाल दौरे का किया जिक्र
बंगाल में बीजेपी की शानदार बढ़त पर मैथिली ठाकुर ने आगे कहा 'जब-जब एक कार्यकर्ता के रूप में मैं वहां गई, वहां के लोगों से मैंने बात की, वहां की रैलियों में, जनसभा में भाग लिया तो बहुत सारे लोगों के चेहरों पर मैंने वो उत्साह देखा और भाजपा के प्रति भरोसा देखा।'
बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते थे
मैथिली ठाकुर ने आगे कहा 'पश्चिम बंगाल में बहुत से लोग परिवर्तन चाहते थे, और आज जो बहुमत हम लोग देख रहे हैं तो बहुत खुशी हो रही है।' आगे उन्होंने 'बहुत हो गया इन लोगों, बंगाल में बहुत समस्या थी, इसलिए बंगाल में जो बदलाव चाहते थे और वो हम देख रहे हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 16:35 IST