'CRPF भेज दीजिए, ये लोग वोटर्स नहीं, बांग्लादेशी मुसलमान हैं', बंगाल में हिंसक बवाल के बीच सुवेंदु अधिकारी को किसने घेरा? तुरंत घुमाया फोन

West Bengal Election 2026 Voting: BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जब वे पोलिंग बूथ का दौरा कर रहे थे, उसी दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया।

Follow :  
×

Share


West Bengal Election 2026 Voting | Image: ANI

West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के बीच काफी हंगामा देखने को मिला। BJP का आरोप है कि यहां एक तरफ जहां फाल्टा इलाके में EVM से छेड़छाड़ की गई, तो वहीं भवानीपुर में माहौल ज्यादा गरमाने से सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। यहां BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जब वे पोलिंग बूथ का दौरा कर रहे थे, उसी दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया।

‘ये मतदाता नहीं, बाहरी लोग’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भवानीपुर और नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार और ममता बनर्जी के मुख्य राजनीतिक चिर प्रतिद्वंदी सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने गए थे। वहां पहुंचते ही, TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और "जय बांग्ला" के नारे लगाने लगे। जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, "मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं। ये मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी लोग हैं।"

इसके बाद मामला ज्यादा बिगड़ता देख बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए CRPF और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने फोन पर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की।

‘ये ममता के गुंडे हैं’

भवानीपुर में इस हिंसक बवाल के बीच उन्हें फोन पर कहते हुए सुना गया, "ये वोटर नहीं हैं, ये बाहरी लोग हैं। इन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। यहां CRPF भेजो। जब तक यहां फोर्स नहीं भेजी जाती, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। ये ममता के गुंडे हैं।"

उन्होंने भवानीपुर के 'जय हिंद भवन' पोलिंग बूथ पर TMC कार्यकर्ताओं की तरफ से हमला किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने पोलिंग बूथ से निकलते समय जय श्री राम' और 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई' के नारे लगाए और कहा, ‘ये सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं... वे डरे हुए हैं कि इस बार ममता का सफाया हो जाएगा।’

‘10 हजार वोट हुए शिफ्ट’

इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नारेबाजी करने वालों को करीब 15 मिनट तक उन्हें नारे लगाने दिया गया ताकि पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस घटना के बाद करीब 10 हजार वोट उनके पक्ष में शिफ्ट हुए हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें:  'UP को एक्सप्रेसवे का वरदान मां गंगा का आशीर्वाद है, 5 राज्यों में BJP की जीत तय', हरदोई में बोले PM मोदी
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 15:57 IST