बंगाल चुनाव में हिंसा... भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर हमला, मालदा-मुर्शिदाबाद-आसनसोल समेत कई जगह TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े
आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया गया है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंककर उनकी कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुर्शिदाबाद, मालदा, सिलीगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर के बाद अब आसनसोल से भी हिंसा की घटना सामने आई है। आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया गया है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंककर उनकी कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है।
मतदान के बीच कई जिलों से झड़प की खबरें आ रही है। मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। तो कुमारगंज में मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। ऐसे ही कई और जिलों में भी BJP और TMC के बीच झड़प और नोंकझोंक की खबरे सामने आई है।
अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर हमले का वीडियो
अब आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर हमला हुआ हैं। उनकी कार पर हमला रहमत नगर क्षेत्र में हुआ है। कार के शीशे तोड़ दिए हैं। घटना की वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। राहत की बात रही कि अग्निमित्रा पॉल को कुछ नहीं हुआ। उन्होंने TMC को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
अग्निमित्रा पॉल ने बताया किसने किया हमला
अग्निमित्रा पॉल ने घटना के संबंध में बताया, "हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं...हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया जा रहा है, अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है और क्यों किया जा रहा है?"
अब मुसलमान भाई-बहन भी मोदी सरकार चाहते हैं-BJP
अल्पसंख्यक इलाके में कौन ये सब करेगा, TMC के साथ अल्पसंख्यकों का अच्छा संबंध है। लेकिन मुसलमान भाई-बहन भी मोदी की सरकार चाहते हैं वे लोग को पता है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किया है। पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते हैं हम फिर से जाएंगे...हमने थाने में बोल दिया है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं किया है।"
हिंसा के बीच बंपर वोटिंग
अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की थी और इस बार भी वे उसी सीट से मैदान में हैं। मतदान के दौरान हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।चुनाव आयोग और प्रशासन पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं लगातार रिपोर्ट हो रही हैं। हालांकि, हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हो रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 15:18 IST