'4 मई का इंतजार करें', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा और जेपी नड्डा का पलटवार, जानें किसने क्या कहा

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से जारी है। राज्य में कई बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच RJD नेता तेजस्वी यादव से ले लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा जैसे अन्य नेताओं के क्या-क्या बोला आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


तेजस्वी यादव का बड़ा दावा और जेपी नड्डा का पलटवार, जानें किसने क्या कहा | Image: Social media

What Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। हालांकि, अभी चुनाव में तीन दिन बाकी है, लेकिन राज्य भर में पक्ष और विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा खूब देखा जा रहा है। बंगाल चुनावी प्रचार के दौरान पक्ष और विपक्ष लगातार एक- दूसरे पर शब्दों से तीखा प्रहार कर रहे हैं। 

एक तरफ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने 4 मई को ममता बनर्जी की सरकार आने का बड़ा दावा किया है, तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा 'बंगाल के मतदाताओं ने ममता बनर्जी को घर बैठाने का मन बना लिया है और भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है। आइए जानते हैं किन-किन नेताओं ने क्या-क्या बोला।

बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं-तेजस्वी यादव

बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के हुगली में मीडिया से बात करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, '4 मई का इंतजार करें, परिणाम सबके सामने होगा। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं।'

बंगाल के लोगों ने BJP की सरकार बनाने का मन बनाया-जे.पी. नड्डा

बंगाल के पूर्व बर्धमान में एक रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, 'मुझे लोगों में उत्साह, उमंग दिख रहा है और पहले चरण के चुनाव में जिस तरीके से मतदाताओं ने ममता बनर्जी को घर बैठाने का मन बना लिया है। लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है। 
आगे उन्होंने कहा 'दूसरे चरण में भी लोगों ने एकतरफा मत भाजपा के पक्ष में और ममता बनर्जी के खिलाफ देने का अपना निर्णय ले लिया है। यहां की जनता स्पष्ट रूप से भाजपा को वोट देने के लिए आतुर हैं। वो घुसपैठियों से भी मुक्ति पाना चाहते हैं।'

बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है-अरविंद केजरीवाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए 'AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है। वो(भाजपा) केवल गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल पर हमला किया है। यह पूरा चुनाव SIR के इर्द-गिर्द लड़ा जा रहा है। पूरा बंगाल जनतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को इसका जवाब देगा और उनको बुरी तरह से हराएंगे।’

4 मई को वो भगवा लहराएंगे-नितिन नवीन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 'जो आंकड़े वो(ममता बनर्जी) दे रही हैं, उनका जो भाव दिख रहा है हताशा और निराशा दिख रही है। उनको पता है कि यह आंकड़े कहीं दूर नजर आ रहे हैं। कहीं ना कहीं यह दिख रहा है कि आम जनता यह चुनाव लड़ रही है और पश्चिम बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि 4 मई को वो भगवा लहराएंगे।' 

ये भी पढ़ें: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया, 5 मई को BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी', बंगाल में गरजे PM मोदी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 18:53 IST