'जय बंगला बोलो नहीं तो...' कोलकाता के बेहाला में TMC कार्यकर्ताओं ने RSS कार्यकर्ताओं को पीटा, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

TMC के कार्यकर्ताओं ने RSS के दो कार्यकर्ताओं समेत 5 लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ितों का कहना है कि जय बंगला न बोलने पर उन्हें पीटा गया है। जानें क्या है पूरा मामला?

Follow :  
×

Share


बेहाला में TMC कार्यकर्ताओं ने RSS के कार्यकर्ताओं को पीटा | Image: ANI

TMC workers beat up RSS workers: कोलकाता के बेहाला में TMC कार्यकर्ताओं ने RSS के दो कार्यकर्ताओं समेत 5 लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी, पीड़ित परिवार का कहना है कि जय बंगला न बोलने पर TMC के लोगों ने पिटाई की। प्रसनजीत और अभिजीत दोनों भाई हैं। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस ने इनकी शिकायत दर्ज नहीं की बल्कि TMC के गुंडों की शिकायत दर्ज करके दोनों भाई समेत 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

2 बीजेपी एजेंट के घर पर तोड़फोड़

कोलकाता की जादवपुर विधानसभा में भी इसी तरह तनाव की स्थिति देखने को मिली। गरिया के पंचशायर में 153 नंबर बूथ के बीजेपी एजेंट शांतनु सरकार के ऑफिस और गाड़ी को भी तोड़ा गया। यहां 50-60 लोगों की भीड़ अचानक ऑफिस में घुसी और CCTV कैमरे तोड़ते हुए, ऑफिस में तोड़फोड़  करने शुरू कर दी, इस दौरान बीजेपी एजेंट की पत्नी को भी धमकाया गया। इसके अलावा, पास ही रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता प्रशांत घोष के घर को भी निशाना बनाया गया। लेकिन इस बारे में स्थानीय TMC पार्षद अनन्या बनर्जी से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

TMC नेताओं ने बीजेपी समर्थकों पर लगाए आरोप  

इन तीन घटनाओं के अलावा भी बेहाला के पर्णश्री में एक अन्य घटना भी सामने आई। जहां TMC नेता और पार्षद के पति अंजन दास के साथ मारपीट की खबर है। TMC का आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने ईवीएम (EVM) लूट का विरोध करने पर अंजन दास और चार कार्यकर्ताओं को पीटा, जिसमें अंजन दास का सिर फट गया। घायल कार्यकर्ता को एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परनाश्री थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Lockdown जैसे हालात, अर्थव्‍यवस्‍था की लंका और कर्ज...PAK हुआ बर्बाद

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 April 2026 at 15:50 IST