'उल्टा लटका देंगे...', TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, 'गुंडा' और 'जल्लाद' तक कहा
Bengal Elections 2026: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें "गुंडा" और "जल्लाद" कहा है। उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) पर BJP के प्रति पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है।
TMC MP Kalyan Banerjee Controversial Statement: पश्चिम बंगाल में चुनाव की काउंटिंग से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। EVM से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने हैं। इस बीच TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान से हंगामा और बढ़ा दिया है। बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्हें 'गुंडा' और 'जल्लाद' तक कहा।
कल्याण बनर्जी का विवादित बयान
कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर व्यक्तिगत हमलों की हदें पार कर दी। उन्हें "गुंडा", "जल्लाद", "कायर" और "गंदा आदमी" तक कहा। कल्याण बनर्जी यही नहीं रुके। उन्होंने धमकी देते हुए यह तक कहा, "इधर आओ, हम तुम्हें उल्टा लटका देंगे।"
सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP के पक्ष में काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए राज्य में आए थे। बनर्जी ने अपने भाषण में यह भी कहा, "गृह मंत्री गुंडा है। वह गुंडा है, वह जल्लाद है।"
उन्होंने अमित शाह पर "अवैध गतिविधियों" को अंजाम देने का आरोप लगाया और कहा कि BJP चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “अमित शाह ने ये सभी अवैध गतिविधियां की हैं। वह एक गंदा आदमी है। एकदम गंदा आदमी।”
चुनाव आयोग हमारे खिलाफ है- कल्याण बनर्जी
कल्याण बनर्जी ने हमले तेज करते हुए कहा कि गुजरात में उनकी जड़ें गुंडों से जुड़ी हैं। गुंडागर्दी उसके खून में है। वो घिनौना है। वो बिल्ली है। उसने यहां बैठकर 15 दिन TMC के पतन की साजिश रची। इधर आओ, हम तुम्हें उल्टा लटका देंगे।” उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यपाल हमारे खिलाफ हैं। चुनाव आयोग हमारे खिलाफ है। सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, हर केंद्रीय तंत्र हमारे खिलाफ है। उनके इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है।
पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। वहीं, बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल्स के अनुमानों ने सबको चौंकाया है। कई एग्जिट पोल्स की मानें तो पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बन सकती है। वहीं, 15 सालों बाद TMC की सत्ता से विदाई हो सकती है। इस बीच EVM से छेड़छाड़ और स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर भी सियासी उबाल आया हुआ है। ,ऐसे में देखना होगा कि इस बार बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है?
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 May 2026 at 12:29 IST