अपडेटेड 17 March 2026 at 17:57 IST
BREAKING: CM ममता बनर्जी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव... TMC ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी LIST
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी ने 291 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लडे़ंगी।
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। टीएमसी द्वारा जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि इसी सीट से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनवा लड़ेंगे। भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।
बंगाल चुनाव में 52 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 'TMC के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 उम्मीदवार SC-ST और 47 अल्पसंख्यक समुदाय से शामिल हैं।'
ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, दम दम उत्तर सीट से चंद्रिमा भट्टाचार्य, कमरहटी सीट से मदन मित्रा, कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम को मैदान में उतारा गया है। अगर बीजेपी (BJP) के बारे में जिक्र करें तो भवानीपुर से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनवा लड़ेंगे। भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।
ममता ने बीजेपी पर बोला हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा 'मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं 'मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति' सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं कि आप क्यों डर रहे हैं? अगर आप लड़ना चाहते हैं, तो मैदान में सही तरीके से उतरें। ECI, आपने तो कमाल का खेल खेला। BJP के पास कोई मौका नहीं है।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 17:41 IST