BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर और सीने में घुसी बुलेट
पश्चिम बंगाल में सत्ता परविर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर और सीने में घुसी बुलेट
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
पश्चिम बंगाल में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चन्द्रनाथ रथ की मध्यग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीए पर चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में तीन गोलियां लगी। यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई।
चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे। सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर और सीने में मारी गोली
बताया जाता है कि चन्द्रनाथ रथ पर चार राउंड फायरिंग की गई और सीने और सिर में गोली मारी गई। घटना के अनुसार, माना जा रहा है कि हमलावरों ने पास से गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि पीए गाड़ी में थे और हमलावरों ने बाइक से गोली मारी है।
सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चन्द्रनाथ रथ से छलनी किया गया है। घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। बता दें कि मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 May 2026 at 23:30 IST