बंगाल चुनाव में सुवेंदु अधिकारी की जीत का 'सीक्रेट' क्या है? ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराने के बाद BJP नेता ने खुद बताया

Bengal high profile seat result: भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। बड़ी जीत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि उनकी जीत के पीछे क्या कारण था। जानें सुवेंदु ने और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया | Image: ANI

Suvendu Adhikari Victory पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आज का सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री और टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने कड़े मुकाबले में 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। अपनी बड़ी जीत के बाद सुवेंदु ने इसे ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर का 'रिटायरमेंट' करार दिया।

सुवेंदु बोले- 'बंगाली हिंदुओं ने मुझे वोट दिया' 

जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था। उन्होंने इस जीत का श्रेय समाज के अलग-अलग वर्गों को दिया। सुवेंदु ने अपनी जीत को 'हिंदुत्व की जीत' बताया। उन्होंने दावा किया कि बंगाली हिंदुओं, सिखों, जैनों और गुजरातियों ने उन्हें दिल खोलकर समर्थन दिया।

सुवेंदु अधिकारी चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि भवानीपुर के करीब 13,000 CPM समर्थकों में से लगभग 10,000 ने उन्हें वोट दिया। सुवेंदु ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें कई बार फोन किया और इस सीट को लेकर चिंता जताई थी।

काउंटिंग सेंटर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

भवानीपुर में जीत-हार का फैसला कई राउंड की कांटे की टक्कर के बाद हुआ। मतगणना के दौरान उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब ममता बनर्जी खुद काउंटिंग सेंटर पहुंचीं। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में सुवेंदु अधिकारी ने 15,114 वोटों के अंतर से अपनी बढ़त बरकरार रखी।

ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका

सुवेंदु ने ममता बनर्जी को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाते हुए खुद मिठाई बांटी। बता दें कि 2021 के चुनाव में भी सुवेंदु ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी थी। इस बार उन्होंने नंदीग्राम के साथ-साथ ममता के अपने गढ़ भवानीपुर में भी उन्हें पटखनी देकर बंगाल की सियासत में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: बंपर जीत पर बोले PM मोदी- 'मैं बंगाल से केरल तक की जनता को नमन करता हूं'

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 23:18 IST