West Bengal: 'उनकी हार जरूरी थी...', भवानीपुर जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भरी हुंकार, ममता के राजनीति से संन्यास पर कर दिया बड़ा दावा
Suvendu Adhikari on Mamata Banerjee: 2021 के चुनावों में सुवेंदु ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था और अब भवानीपुर से मात दे दी है। इसके बाद सुवेंदु ने ममता के राजनीति से संन्यास को लेकर बड़ा दावा कर दिया।
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे इस बार ममता बनर्जी के लिए डबल झटका लेकर आए। 15 साल बाद राज्य की सत्ता से तो TMC की 'विदाई' हो ही गई। साथ ही साथ सीएम ममता अपनी सीट भवानीपुर भी हार गई। सुवेंदु ने 2021 में उन्हें नंदीग्राम और अब भवानीपुर से 15 हजार वोटों के अंतर से हराया। इस जीत के बाद सुवेंदु ने कहा कि यह ममता बनर्जी की राजनीति से रिटायरमेंट है।
15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से सीटे सुवेंदु
सुवेंदु ने इस बार दो सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर वे कब्जा जमाने में सफल रहे। भवानीपुर को लेकर उनके और ममता के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि उन्होंने इस सीट पर बड़ी जीत हासिल कर ली है।
इसके बाद सुवेंदु ने अपना जीत का सर्टिफिकेट दिखाते हुए ममता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बहुत जरूरी था। उनका राजनीतिक संन्यास अभी हो गया है। इस बार भी, वह 15,000 से ज्यादा वोटों से हारीं।
यह हिंदुत्व की जीत है- सुवेंदु
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मुसलमानों ने खुलकर उन्हें वोट दिया। वार्ड नंबर 77 में, जितने भी मुसलमान वोट डालने निकले, उन्होंने ममता को वोट दिया। हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे जिताया। यह जीत हिंदुत्व की जीत है। CPM के सभी मजबूत समर्थकों ने मुझे वोट दिया। भवानीपुर में CPM के 13,000 वोट थे और उनमें से कम से कम 10,000 वोट मुझे मिले। मैं वहां के CPM वोटरों का भी आभार व्यक्त करता हूं।
खास बात ये है कि लगातार दो चुनावों में टीएमसी सुप्रीमो को सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 2021 में नंदीग्राम में भी दोनों के बीच मुकाबला था, जिसमें सुवेंदु ने बाजी मारी। इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर का रुख किया था और उपचुनाव में जीत हासिल कर सत्ता की बागडोर थामे रखीं। इस बार सुवेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से लड़े। भवानीपुर लंबे समय से टीएमसी का गढ़ रहा है।
ममता ने लगाए गंभीर आरोप
भवानीपुर में ममता और सुवेंदु के बीच तगड़ी फाइट रही। मतगणना के समय यहां से खुद को हारता देख ममता तमतमाते हुए भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं। उन्होंने इस दौरान गंभीर आरोप लगाए। काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर उन्होंने बीजेपी की जीत को अनैतिक बताया। साथ ही यह भी दावा किया कि वे हमारे कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं। मुझे लात मारी गई, धक्का दिया गया। हमने बंगाल चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया।
उन्होंने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए कहा कि मैं जीत रही थी। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी का केस है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, इस बात TMC का आंकड़ा 100 से भी नीचे आ गया। पार्टी केवल 80 सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई। कांग्रेस के खाते में दो, हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने दो सीटें आईं। वहीं, CPI (M) और AISF ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 06:58 IST