Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज फिर मतदान, 15 मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे वोट, चुनाव आयोग ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज फिर से मतदान हो रहे हैं। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग कराई जा रही है।
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज (2 मई) 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जिन 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग हो रही है, वे दक्षिण 24 परगना जिले के के अंतर्गत आते हैं।
दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर वोट पड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी।
इस वजह से लिया गया री-पोलिंग की फैसला
चुनाव आयोग ने यह फैसला रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से मिली रिपोर्ट्स के आधार पर लिया है। आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान के दौरान इन बूथों पर निरस्त करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया गया है। आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और स्क्रूटनी के आधार पर चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यहां दोबारा मतदान का निर्णय लिया गया।
EC ने यह भी निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं को ढोल बजाकर सूचना दी जाए और सभी उम्मीदवारों को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दी जाए।
फैसले पर क्या है BJP और TMC का कहना?
BJP ने चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले का BJP ने स्वागत किया है। साथ ही अधिक बूथों पर दोबारा मतदान की मांग भी उठाई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डायमंड हार्बर और फाल्टा क्षेत्र के कई बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इसके लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया। राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा कि BJP ने जानबूझकर मतदान के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जिससे बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो सके और राज्य की छवि खराब हो।
बंगाल में रिकॉर्डतोड़ मतदान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान हुए हैं। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 07:14 IST