West Bengal Election: 'मैं बिहार की बेटी हूं और वहां बिल्कुल सुरक्षित हूं, लेकिन बंगाल में असहज...', मैथिली ठाकुर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Maithili Thakur: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण से पहले बीजेपी भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने, कहा कि 2026 में परिवर्तन होगा।
Maithili Thakur: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण से पहले पक्ष और विपक्ष, दोनों एक-दूसरे पर शब्दों से तीखा प्रहार कर रहे हैं। चुनाव को लेकर कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर तीखा प्रहार कर रही हैं, तो कभी बीजेपी के नेता बंगाल सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इस बीच पहले चरण से पहले भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए ममता बनर्जी सरकार को घेरने का काम किया हैं। मैथिली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि '2026 में परिवर्तन होगा। इस बार बंगाल जागेगा।' आपको बता दें कि बंगाल में पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को है।
दीदी कुछ भी बोल सकती हैं-मैथिली ठाकुर
पश्चिम बंगाल के हुगली में मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा 'पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर कहा, "दीदी कुछ भी बोल सकती हैं। विपक्ष का काम है कुछ भी बोलने का और हमारा काम है जनता की सेवा करने का। आगे उन्होंने कहा 'बंगाल में देखा जा सकता है कि यहां महिला सुरक्षित नहीं है, लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं, सौदे बाजी कर रहे हैं।'
बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी
मैथिली ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए आगे कहा 'मैं बिहार की बेटी हूं और हम बहुत सुरक्षित हैं। मुझे बंगाल आने में थोड़ा असहज महसूस हो रहा था। 2026 में परिवर्तन होगा। इस बार बंगाल जागेगा।' आगे उन्हें कहा '2026 में बंगाल की जनता मोदी सरकार के साथ है और इस बार परिवर्तन आएगा।'
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 कब?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 20:40 IST