Bangal Election: 'कोई मृत या फर्जी मतदाता न हो, तो ममता...', सुवेंदु अधिकारी का बयान; बोले- चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


'कोई मृत या फर्जी मतदाता न हो, तो ममता...', मतदान शुरू होने के बाद बोले सुवेंदु अधिकारी; बोले चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता | Image: X, ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। मतदान शाम 6:00 बजे खत्म हो जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी है।

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने वोटिंग शुरू होने के बाद कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद है, कोई भी गड़बड़ी नहीं कर पाएगा क्योंकि पैरामिलिट्री फ़ोर्स तैनात हैं। अधिकारी ने कहा कि हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया... मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।" SIR (मतदाता सूची संशोधन) पर बोलते हुए वे कहते हैं, "...अगर कोई मृत या फर्जी मतदाता, या घुसपैठिया न हो, तो ममता के जीतने का कोई मौका ही नहीं है"।

पीएम मोदी की अपील- लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताक़त के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"

अधीर रंजन चौधरी बोले- कांग्रेस के पक्ष में आएंगे नतीजे

बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मुझे अच्छे नतीजों की उम्मीद है। खासकर मुर्शिदाबाद ज़िले में सत्ता-विरोधी लहर है। सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव प्रचार में करोड़ों खर्च किए हैं, फिर भी मुझे विश्वास है कि हम अपनी खोई हुई जमीन काफी हद तक वापस पाने में कामयाब होंगे। आप लोग सत्ताधारी पार्टी और BJP में फर्क कर सकते हैं, लेकिन मुझे उनमें ज्‍यादा फर्क नजर नहीं आता। वे दोनों ही चुने हुए तानाशाह हैं।"

इसे भी पढ़ें- कोल्‍ड ड्रिंक में मिलाकर दिया नशा, 3 दिन Wi-Fi किया बंद...होमस्‍टे में अमेरिकी महिला से रेप, ऐसे बचकर निकली; कर्नाटक में शर्मनाक घटना

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 April 2026 at 07:58 IST