West Bengal: 100 मीटर की दूरी पर हो रही थी BJP की रैली, शोर सुनकर झल्लाईं CM ममता बनर्जी, भाषण रोककर छोड़ा मंच- VIDEO

Bhawanipur Rally: सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जोर से लाउडस्पीकर बजाने और उनकी रैली में बाधा डालने का आरोप लगाया। इसके बाद वे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी और बीच में भाषण रोककर वहां से चली गई।

Follow :  
×

Share


शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी | Image: ANI

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनावी शोर थमने से पहले सभी पार्टियां प्रचार में जोर लगा रही हैं। ऐसे में सियासी घमासान अपने चरण पर है। चुनाव के बीच भवानीपुर में अजीब स्थिति देखने को मिली, जब सीएम ममता बनर्जी  की रैली से महज 100 मीटर की दूरी पर शुभेंदु अधिकारी की भी जनसभा हो रही थी। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच टकराव जैसे हालात बन गए। सीएम ममता बनर्जी झल्लाते हुए बीच में भाषण रोककर रैली से चली गई।

माफी मांगकर रैली से चली गई

CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद लोगों से माफी मांगने लगी। सीएम ममता ने कहा कि ये उनके लिए अपमानकजनक हैं। इसके बाद वे रैली में मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी और वहां से चली गई।

BJP के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम ममता बनर्जी का ये वीडियो शेयर किया है और कहा कि वे हार के अपना आपा खो चुकी हैं।

BJP और TMC समर्थकों में झड़प 

जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के रैली से जाने के बाद यहां बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। टीएमसी के कार्यकर्ता शुभेंदु की रैली की ओर चल पड़े और वहां पहुंचकर विरोध करने लगे और जमकर नारेबाजी भी हुई। नौबत हाथापाई की आने लगी। इस बीच वहां मौजूद पुलिसबल ने लोगों को तितर-बितर किया। तब तक शुभेंदु अधिकारी जनसभा में नहीं पहुंचे थे।

बाद में अधिकारी ने इस हिंसा के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस 'गुंडा राज' का करारा जवाब देगी।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव दो चरण में हो रहे हैं, जिसमें पहले फेज के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होने है। 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'US का गन कल्चर नरक जैसा...', ट्रंप के कार्यक्रम में शूटिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बयान बटोर रहा सुर्खियां

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 13:48 IST