'राहुल गांधी नहीं दे पाए कोई दिशा, बिखऱ गया INDI, गठबंधन का अंत निश्चित, बंगाल की जनता ने हिंसा...', जीत पर स्मृति ईरानी ने विपक्ष को घेरा
पश्चिम बंगाल में अब तक के रुझानों में इस बार बड़ा 'खेला' होता नजर आ रहा है। सूबे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमकर निशाना साधा है।
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में इस बार बड़ा 'खेला' होता नजर आ रहा है। 15 साल बाद TMC की सत्ता से विदाई होती नजर आ रही है और राज्य में BJP की सरकार बनती दिख रही है। चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
इस बीच बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमकर निशाना साधा है। आलोचना करते हुए उन्होंने 'विफल प्रयोग' बताया, जिसमें विचारधारा और नेतृत्व दोनों की कमी है। आगे उन्होंने कहा ‘INDI गठबंधन का अंत निश्चित है।’
बंगाल परिणाम ने INDI गठबंधन की सच्चाई उजागर कर दी-स्मृति ईरानी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों ने तथाकथित INDI गठबंधन की सच्चाई उजागर कर दी है। ना कोई विचार, ना नेतृत्व, और न ही विश्वास! यह केवल सत्ता के लिए किया गया असफल प्रयोग है।'
आगे उन्होंने कहा 'पूरे चुनाव में राहुल गांधी ना दिशा दे पाए, और ना ही गठबंधन को साथ रख पाए। सारे सहयोगी बिखर गए, फिर भी कोई रणनीति नहीं रही।'
बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारा
स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा 'बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। यह जनादेश विकास, स्थिरता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व पर जनता का विश्वास है।'
INDI गठबंधन का अंत निश्चित है
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने INDI गठबंधन पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा 'यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि अवसरवादी गठबंधन और कमजोर नेतृत्व की करारी हार है। बंगाल ने एक रास्ता दिखाया है। INDI गठबंधन का अंत निश्चित है।'
बंगाल में बीजेपी 200 के पार
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 2025 सीटों पर आगे चल रही है और सरकार बनाने के लिए तैयार है, जो राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केवल 82 सीटों पर आगे है, जो उसके 15 साल के शासन के लिए एक बड़ा झटका है।
असम में भी भाजपा का प्रदर्शन
इस बीच, असम में भी भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा है, जहां वह लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कगार पर है। रुझानों से संकेत मिलता है कि भाजपा आराम से बहुमत से आगे चल रही है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 18:57 IST