अपडेटेड 25 March 2026 at 20:26 IST
BREAKING: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर BJP ने जारी की तीसरी सूची, किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट, देखें LIST
West Bengal Polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी थी। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान है।
West Bengal Polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बुधवार, 25 मार्च को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी थी और बंगाल चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा द्वारा तीसरी लिस्ट जारी होते ही बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।
BJP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी उसमें, भाजपा ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (एससी) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास और पानी हाटी से रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है।
पहली सूची में 144 उम्मीदवारों का किया था ऐलान
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया था। इसके बाद बीजेपी ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।
दूसरी सूची के अनुसार शंकर अधिकारी चोपड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। बराकपुर से कौस्तव बागची बीजेपी ने टिकट दिया है। कमारहटी से अरूप चौधरी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने हिंगलगंज से रेखा पात्रा को टिकट दिया है। इसके अलावा, अभिनेत्री रूपा गांगुली को बीजेपी ने सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।
पश्चिम बंगाल में कब है मतदान?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 294 सदस्यों के चुनाव के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल (पहला फेज) और 29 अप्रैल (दूसरा फेज) को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 20:12 IST