अपडेटेड 19 March 2026 at 18:40 IST

BREAKING: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी कर दी दूसरी लिस्ट, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; पहली लिस्ट के इस प्रत्याशी को बदला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने आने वाले राज्य चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Follow :  
×

Share


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की | Image: WB election BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी (BJP) ने आने वाले राज्य चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनाव लड़ेंगे, कौस्तव बागची बैरकपुर से, अरूप चौधरी कमरहाटी से, रेखा पात्रा हिंगलगंज से, रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से, प्रियंका टिबरेवाल एंटली से और तपस रॉय मानिकतला से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें 111 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले, पहली सूची में बीजेपी (BJP) ने 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

कौन-कहां से चुनाव लड़ रहा है?

बीजेपी की दूसरी लिस्ट,111 उम्मीदवारों के मुताबिक निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा से मौड़न में हैं। जबकि,  शंकर अधिकारी चोपड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। बराकपुर से कौस्तव बागची बीजेपी ने टिकट दिया है। कमारहटी से अरूप चौधरी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने हिंगलगंज से रेखा पात्रा को टिकट दिया है। इसके अलावा, अभिनेत्री रूपा गांगुली को बीजेपी ने सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। 

पार्टी ने बिशुनपुर सीट से उम्मीदवार बदला

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची जारी करते हुए बिशुनपुर सीट से उम्मीदवार को बदल दिया है। बीजेपी ने बिशुनपुर से अग्निश्वर नस्कर के नाम का ऐलान करने के बाद अब विस्वजीत खान को टिकट दिया है। 

पश्चिम बंगाल में कब है मतदान?

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 294 सदस्यों के चुनाव के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल (पहला फेज) और 29 अप्रैल (दूसरा फेज) को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 17:16 IST