अपडेटेड 25 March 2026 at 23:37 IST

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में BJP का बड़ा दांव, RG Kar रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, कहां से बनीं उम्मीदवार?

West Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने आरजी कर (RG Kar) पीड़िता की मां को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है।

Follow :  
×

Share


BJP ने RG Kar रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, कहां से बनीं उम्मीदवार? | Image: Social media

West Bengal Election 2026: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बुधवार, 25 मार्च को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा द्वारा तीसरी लिस्ट जारी होते ही बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar) रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। 

भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला है, जिससे राज्य में चुनाव का माहौल और भी अधिक गरम गया है। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।

कहां से चुनाव लड़ेंगी पीड़िता की मां?

लिस्ट के अनुसार पार्टी ने सबसे बड़ा दांव उत्तर 24 परगना जिले की अहम मानी जाने वाली पानीहाटी सीट से खेली है, क्योंकि बीजेपी ने इस सीट से आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar) रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है। 

चुनावी मुद्दे में महिला सुरक्षा

राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को बीजेपी चुनावी रणनीति के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। पिछले कई सालों में राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर खबरें आती रही हैं। रत्ना देबनाथ को मैदान में उतारकर बीजेपी ने साफ कर दिया है कि चुनावी मुद्दे में महिला सुरक्षा रहने वाली है। 

RG Kar का मामला क्या है?

गौरतलब है कि कोलकाता के राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (R G Kar Medical College & Hospital) में 9 अगस्त 2024 की रात एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद राज्य भर में सरकार को भारी विरोध का समाना करना पड़ा था। धीरे-धीरे यह मामला आग की तरह फैला और पूरे देश में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की। इस बीच कोलकाता के कई हॉस्पिटलों में डॉक्टर कई दिनों तक काम भी नहीं करने आए थे। हालांकि, इस मामले में दोषी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

BJP ने अब तक 274 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

बीजेपी ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इसके बाद बीजेपी ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी अभी तक कुल 274 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें: BREAKING: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर BJP ने जारी की तीसरी सूची, किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट, देखें LIST
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 23:32 IST