West Bengal: बंगाल में भी छाए 'बुलडोजर बाबा'! जहां-जहां CM योगी ने किया प्रचार, वहां BJP का दबदबा, TMC बुरी तरह हारी
CM Yogi Rallies in Bengal: पश्चिम बंगाल में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू चल गया। जहां जहां उन्होंने प्रचार किया, उनमें से ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को शानदार जीत मिली है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
West Bengal Election 2026 Result: पश्चिम बंगाल में इस बार 'कमल' का जादू चल गया। चुनाव में बीजेपी ने न सिर्फ बहुमत हासिल किया, बल्कि 'डबल सेंचुरी' भी लगा दी। साथ ही TMC का सूपड़ा साफ हो गया। वैसे तो बीजेपी के इस शानदार परफॉर्मेंस के पीछे कई फैक्टर्स रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में धुआंधार प्रचार किया। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह कई दिनों तक बंगाल में डेरा डाले रहे। बंगाल में BJP की प्रचंड जीत में योगी 'बाबा' का मैजिक भी खूब चला। उनका यहां भी स्ट्राइक रेट शानदार रहा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बंगाल चुनाव 2026 में अपनी पूरी ताकती झोंकी। वे कई जगहों पर ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो करते हुए नजर आए और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। वे इसमें काफी सफल भी हुए।
इन सीटों पर सीएम योगी ने किया था प्रचार
पश्चिम बंगाल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल 22 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था। इसमें से 18 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल करने में कामयाब रही। उन्होंने बंगाल में सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा और राजारहाट गोपालपुर सीटों पर रैलियां की। साथ ही उन्होंने बांकुडा, कल्याणी और दमदम में रोड शो भी किए थे।
इसमें से ज्यादातर सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी विजयी रहे। धानेखली, उदयनारायणपुर और बोलपुर विधानसभा सीटों से टीएमसी उम्मीदवारों के सामने बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। धानेखली से TMC की असिमा पात्रा को 13057 वोटों के अंतर से जीत मिली। वहीं बोलपुर विधानसभा सीट पर TMC के चंद्रनाथ सिन्हा जीत गए हैं। उदयापुर से TMC उम्मीदवार समीर कुमार पांजा 12 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते।
रैलियों में उठाए कई मुद्दे
बंगाल चुनाव के प्रचार के दौरान सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था और हिंसा, घुसपैठ, योगी मॉडल बनाम बंगाल की स्थिति जैसे कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए। एक रैली में यह कहा कि "एबार खेला शेष होबे" (इस बार खेल निश्चित रूप से खत्म होगा)। उनके प्रमुख बयानों में "गौमाता कटेगी नहीं, हिंदू बंटेंगे नहीं", "बंगाल को काबा नहीं, मां काली की धरती बनाएंगे", और "TMC के गुंडे झाड़ू लगाएंगे" शामिल हैं, जो काफी चर्चा में रहे।
बंगाल में BJP की डबल सेंचुरी
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, इस बात TMC का आंकड़ा 100 से भी नीचे आ गया। पार्टी केवल 80 सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई। कांग्रेस के खाते में दो, हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने दो सीटें आईं। वहीं, CPI (M) और AISF ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा और इसके नतीजे 24 मई को आएंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 08:47 IST