West Bengal Assembly Election: PM मोदी-अमित शाह की मौजूदगी में BJP CWC की अहम बैठक, बंगाल चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इस उच्च स्तरीय बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चर्चा होगी। उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लग सकती है।

Follow :  
×

Share


2026 चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक | Image: ANI, @AmitShah

केरल और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियों शुरू कर दी। चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की आज,12 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगी।

देर शाम तक हो सकती है उम्मीदवारों की सूची जारी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद पहली सूची जारी हो सकती है। मगर पहली लिस्ट में जारी होने में देर रात का समय लग सकता है। इससे पहले सोमवार 9 मार्च को दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हुई थी। बैठक में केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई थी।

बंगाल फतह की तैयारी में जुटी बीजेपी

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद BJP की बंगाल पर फतह करने की तैयारी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है। राज्य में इस समय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार है। वहीं भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी दल है।  पिछले चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटें हासिल की थीं। BJP लंबे समय से बंगाल में कमल खिलाने की कोशिश में लगी है। अब देखना होगा अगामी चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा।

केरल के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

वहीं, बात केरल की करें तो यहां 140 सीटों पर मुकाबला है। मगर केरल में बीजेपी की उपस्थिति अभी तक कुछ खास नहीं है। यहां साल 2016 में भाजपा का केवल एक विधायक था। इस बार भाजपा लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उम्मीदवारों के नामों पर मुहर आज चुनाव समिति की बैठक में लगेगी। दो सूची में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

सभी दलों द्वारा विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। चुनाव आयोग जल्द ही पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कर सकता है। भाजपा इन राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक स्तर पर सक्रिय है और आज की सीईसी बैठक को इसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: चाहे प्रधानमंत्री हो या नेता प्रतिपक्ष, किसी को विशेषाधिकार नहीं- बिरला

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 15:09 IST