Bengal Election: 'TMC ने बंगाल की बहनों के साथ बड़ा धोखा किया', महिला आरक्षण बिल को लेकर अब चुनावी सभा में विपक्ष पर बरसे PM मोदी
बांकुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें। यही वजह थी कि टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फिर महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाया। TMC पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा, ममता बनर्जी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें, इसलिए बिल पर हमारा साथ नहीं दिया।
बांकुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है, महिला सुरक्षा से है इसीलिए देश के हर राज्य में बहन-बेटियां भाजपा को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो, राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं लेकिन आपने देखा होगा कि संसद में क्या हुआ।"
TMC ने बंगाल की बहनों के साथ धोखा किया-PM मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, “TMC ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है। बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं। मोदी ने यह सुनिश्चित किया। बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि इसे 2029 से लागू किया जाए। मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया लेकिन TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA और MP बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां इनके महा जंगल राज को चुनौती दे रही हैं।”
'मोदी सरकार के विरोध में विपक्ष अंधा हो गया'
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष मोदी सरकार के विरोध में इतना अंधा हो चुका है कि उसे न महिला आरक्षण बिल का महत्व याद रहा, न ही महिलाओं का हक। सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के खिलाफ ही खड़े हो गए हैं। जिसके कारण दशकों बाद भी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में उनका हक एक बार फिर नहीं मिल पाया।
पीएम मोदी बंगाल की बहनों से किया बड़ा वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा। बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी। निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 12:08 IST