Assembly Elections 2026: बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत पर गुवाहाटी, अयोध्या से दिल्ली तक जश्न का दौर... कहीं बटे लड्डू तो कहीं झालमुड़ी, VIDEO
विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बंगाल और असम में BJP को बहुमत मिल रही है। तमिलनाडु में विजय की TVK ने सबको चौंका दिया है। पढ़ें ताजा अपडेट।
Assembly Election Results 2026: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतों की गिनती ने देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। 2026 के इन चुनावी रुझानों ने कई राज्यों में सत्ता की तस्वीर लगभग साफ कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है, वहीं तमिलनाडु में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने सबको हैरान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के रुझानों में ममता बनर्जी की हार
पश्चिम बंगाल के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। यहां BJP ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल की सियासत में यह एक बड़ा बदलाव होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी में साधु-संतों ने भी बंगाल में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर की है। TMC के लिए सत्ता बचाना अब बड़ी चुनौती नजर आ रही है।
असम में BJP की 'हैट्रिक' लगाने की तैयारी
असम में भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भाजपा की लहर के सामने टिकता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर फिर से जनता का भरोसा जीता है।
तमिलनाडु और केरल में क्या चल रहा?
तमिलनाडु: इस चुनाव का सबसे बड़ा 'एक्स फैक्टर' विजय की पार्टी TVK साबित हुई है। शुरुआती रुझानों में इस नई पार्टी ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति को चुनौती देते हुए कई सीटों पर बढ़त बना ली है।
केरल: यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के लिए अच्छी खबर है। एलडीएफ को पछाड़ते हुए यूडीएफ बढ़त बनाए हुए है, जिससे केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना प्रबल हो गई है।
पुडुचेरी: केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा गठबंधन अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। जम्मू से लेकर गुवाहाटी तक BJP मुख्यालयों पर ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न का दौर जारी है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, कई दिग्गज सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आधिकारिक नतीजों की घोषणा शाम तक होने की उम्मीद है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 16:25 IST