अगर किसी ने मुझे भेजा है, मां गंगा ने बुलाया है तो आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि वो निरंतर हमसब पर कृपा बरसा रही हैं- PM मोदी

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP ने बंपर जीत दर्ज की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इन दौरान उन्होंने कहा 'मां गंगा ने बुलाया है तो आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं।'

Follow :  
×

Share


अगर किसी ने मुझे भेजा है, मां गंगा ने बुलाया है तो आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं-PM मोदी | Image: ANI

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कहा ‘अगर किसी ने मुझे भेजा है, मां गंगा ने बुलाया है तो आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं, वो निरंतर हमसब पर कृपा बरसा रही हैं।’

न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है-PM मोदी

विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत के बाद नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से पीएम मोदी ने कहा '2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में भी काम दिया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया था और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया तो स्वाभाविक रूप से मेरे हृदय से एक ध्वनि निकली और मैंने कहा था कि न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है और आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं, मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रहा है।' 

गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा आगे कहा 'गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर आशीर्वाद रहा है, मां कामाख्या का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-NDA पर भरोसा किया है। हैट्रिक हुई है।'

गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज माँ गंगा के ईर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा, NDA सरकार है।'

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 19:36 IST