'PM मोदी ने झालमुड़ी का जो झाल दिखाया था, वह अब ज्वार बनकर...', बंगाल में बंपर बहुमत मिलने पर BJP की आई प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक के रुझान के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


Sudhanshu Trivedi | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक के रुझान के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। अब धीमें-धीमें नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान आया है। उन्‍होंने कहा "प्रधानमंत्री मोदी ने झालमुरी का जो झाल दिखाया था वह अब ज्वार बनकर बंगाल में राष्ट्रवाद का नया सूर्य और नया कमल खिलाने के लिए आगे बढ़ रहा है।  प्रधानमंत्री मोदी का बंगाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है... क्षेत्र, भाषा, जाति, वर्ग में लड़ाने के अपने टेम्पलेट से विपक्ष को बाज आना चाहिए।"

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर है।

BJP मुख्यालय में जश्न

पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना के रुझानों में भाजपा की जीत तय देखकर बीजेपी में जश्न का माहौल है। वैसे हर बार चुनावों में कोई न कोई मिठाई चर्चा में होती थी, लेकिन इस बार बंगाल चुनाव में झालमुड़ी को वो मशहूरियत हासिल हुई है। बीजेपी की जीत दिख रही है तो दिल्ली से बंगाल तक माहौल झन्नाटेदार और मसालेदार है।

राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जहां सुबह जलेबी और पूड़ी छनती नजर आई तो वहीं दोपहर तक वहां माहौल रसगुल्ला मय हो गया। दोपहर की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें बीजेपी के बड़े नेता मिलकर झालमुड़ी पार्टी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रसगुल्ला भी खिला रहे हैं। इस आयोजन में बंगाली मिठाई 'मिष्टी दोई' भी शामिल रही, जिसका लोगों ने स्वाद लिया। 

इसे भी पढ़ें- बंगाल के झाड़ग्राम सीट पर कौन आगे? जहां PM मोदी ने प्रचार के दौरान खरीदी थी 10 रुपये की झालमुड़ी, ममता बनर्जी ने बनाया था बड़ा मुद्दा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 15:03 IST