6 महीने में UCC लागू, 45 दिन में सातवां वेतन और महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण, अमित शाह ने जारी किया बंगाल BJP का मेनिफेस्टो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल BJP का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें 6 महीने में UCC लागू करने, 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग लागू करने और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा किया गया है।

Follow :  
×

Share


अमित शाह ने जारी किया बंगाल BJP का मेनिफेस्टो | Image: Video Grab

West Bengal BJP manifesto : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर BJP का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें राज्य को बदलने के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं, जिनमें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को 6 महीने के अंदर लागू करना, सातवें वेतन आयोग को मात्र 45 दिनों में लागू करना और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बात कही है।

यह घोषणा पत्र BJP के विजन को पूरा करने का रोडमैप बताया जा रहा है, जो राज्य की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ परिवर्तन का संदेश है। अमित शाह ने इसे जारी करते हुए कहा कि BJP की सरकार बनते ही बंगाल में विकास, सुरक्षा और समानता का नया दौर शुरू होगा।

उन्होंने दावा किया है कि यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है। यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना है, उस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा, जनता भयभीत और निराश है।"

प्रमुख वादे और योजनाएं

  • 6 महीने के अंदर पूरे राज्य में UCC लागू कर दिया जाएगा
  • 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण
  • महिलाओं के लिए 5,700 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज
  • सरकारी रिक्त पदों को एक साल के अंदर भरा जाएगा
  • युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे
  • किसानों और मछुआरों के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं
  • स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस तथा CAA के प्रभावी क्रियान्वयन।
  • सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा
  • गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद का वादा
  • हर थाने में महिला डेस्क की स्थापना होगी
  • सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे
  • घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस होगा

अमित शाह का संदेश

अमित शाह ने TMC और सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि “बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन में भ्रष्टाचार, हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। BJP सरकार बनाकर इन समस्याओं का समाधान करेगी।” उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए विकास के एजेंडे पर जोर दिया।

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। BJP इस बार सत्ता में आने का पूरा दावा कर रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव लड़ रही है। मेनिफेस्टो में दिए गए वादे BJP की रणनीति को महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित करते दिख रहे हैं, जो राज्य की राजनीति में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में जारी हुई SIR 2026 की अंतिम मतदाता सूची, 84 लाख 28 हजार नए मतदाता बढ़े, नाम न होने पर क्या करें?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 13:29 IST